भारतीय महिला चयन समिति ने 27 अप्रैल से शुरू होने वाली सीनियर महिला ट्राई सीरीज के लिए टीम इंडिया की घोषणा कर दी है। इस सीरीज में भारत के साथ साउथ अफ्रीका और श्रीलंका की महिला टीमें भाग लेंगी। पहला मुकाबला भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो के आर. प्रेमदासा इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां ट्राई सीरीज के सभी मैच आयोजित किए जाएंगे। भारतीय टीम की कप्तानी एक बार फिर हरमनप्रीत कौर को सौंपी गई है, जबकि उपकप्तान की भूमिका स्मृति मंधाना निभाएंगी।
रेणुका सिंह और शैफाली वर्मा टीम से बाहर
इस बार टीम में अधिकांश अनुभवी खिलाड़ियों को बरकरार रखा गया है। बल्लेबाजी क्रम में हरलीन देयोल, जेमिमा रोड्रिग्स और प्रतिका रावल को शामिल किया गया है। विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी ऋचा घोष और यास्तिका भाटिया पर होगी। हालांकि, प्रमुख तेज गेंदबाज रेणुका सिंह ठाकुर और युवा ऑलराउंडर तितास साधू को चोट के चलते टीम में जगह नहीं मिली है। साथ ही, शैफाली वर्मा को भी एक बार फिर टीम से बाहर रखा गया है।
इन खिलाड़ियों को मिला डेब्यू का मौका
इस बार तीन नई खिलाड़ियों को टीम इंडिया में मौका मिला है। दिल्ली कैपिटल्स की लेफ्ट आर्म स्पिनर श्री चरणी, जिन्होंने WPL 2025 में चार विकेट लिए थे, पहली बार राष्ट्रीय टीम में शामिल की गई हैं। साथ ही चैलेंजर ट्रॉफी में 18 विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन करने वाली तेज गेंदबाज शुचि उपाध्याय को भी चुना गया है। इसके अलावा गुजरात जायंट्स की ओर से खेलने वाली तेज गेंदबाज काशवी गौतम, जिन्होंने WPL में 11 विकेट लिए थे, उन्हें भी टीम में जगह दी गई है।
भारत की स्क्वॉड – ट्राई सीरीज 2025
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), प्रतिका रावल, हरलीन देयोल, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अमनजोत कौर, काशवी गौतम, स्नेह राणा, अरुंधति रेड्डी, तेजल हसब्निस, श्री चरणी, शुचि उपाध्याय
यह स्क्वॉड युवा और अनुभवी खिलाड़ियों के बेहतरीन संयोजन के साथ तैयार की गई है, जो टीम की मजबूती को दर्शाता है।

More Stories
IND vs ENG 1st ODI Live Streaming : टी20 के बाद वनडे की जंग, जानिए कब और कहां देख सकेंगे पहला मुकाबला
Shreyas Iyer’ की कप्तानी में टीम इंडिया का खराब दौर, 2 सीरीज में ही बिगड़ा प्रदर्शन’ T20I में पहली बार देखने पड़े ऐसे दिन
IND vs ENG : साउथैम्पटन टेस्ट में टूटेगा रोहित शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड, हिटमैन से छिन सकती है नंबर-2 की कुर्सी