रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां केलो नदी के पंचधारी स्टॉप डैम में दो सगी बहनों की तैरती हुई लाश मिली है. दोनों नाबालिग की लाश मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर जांच में जुट गई है.
जानकारी के अनुसार, मृतक नाबालिग लड़कियां रायगढ़ के विनोबानगर इलाके की रहने वाली बिंदिया और अंजलि थीं. सिटी कोतवाली पुलिस ने शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दोनों नाबालिग बहन का देर रात घर वालों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था, जिससे गुस्सा होकर दोनों घर से निकल गए थे. जिसके बाद आज सुबह पंचधारी स्टॉप डैम में दोनों की लाश मिली है. इस घटना के बाद परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है. फिलहाल, पुलिस पूरे मामले में हर पहलुओं पर जांच कर रही है.

More Stories
RAIPUR Bulletin 18 April 2026 अवैध शराब पर पुलिस का डंडा, आबकारी एक्ट के सर्वाधिक 9 मामले दर्ज
रायपुर नगर निगम में बड़ी लापरवाही: Zone 10 कार्यालय से 69 जमीनों की महत्वपूर्ण फाइलें गायब
RAIPUR Bulletin 17 April 2026 मारपीट और जान से मारने की धमकी के सर्वाधिक मामले दर्ज