Nepal floods: नेपाल में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान जारी है। त्रिशूली-3 ‘ए’ जलविद्युत परियोजना की सुरंग में फंसे दो मजदूरों को 9 दिन बाद जिंदा बाहर निकाल लिया गया। नेपाली सेना ने बताया कि शुक्रवार सुबह सुरंग के भीतर से किसी व्यक्ति की आवाज सुनाई देने का संकेत मिला, जिसके बाद बचाव अभियान तेज किया गया।
बचाए गए मजदूरों की पहचान संजय साह और कबीर महर्जन के रूप में हुई है। संजय साह नेपाल के सप्तरी के रहने वाले हैं और त्रिशूली हाइड्रोपावर में मैकेनिकल इंजीनियर के तौर पर काम करते थे। वहीं, कबीर महर्जन इसी परियोजना में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत थे।
शवों की पहचान के लिए DNA प्रोफाइलिंग
नेपाल में बाढ़ के कारण बड़ी संख्या में लोगों की मौत और लापता होने के बीच भारत ने भी मदद का हाथ बढ़ाया है। विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बाढ़ पीड़ितों के शवों की पहचान में मदद के लिए भारत में उनके करीबी रिश्तेदारों की DNA प्रोफाइलिंग की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए CFSL, SFSL, NFSU और NABL से मान्यता प्राप्त DNA प्रोफाइलिंग वाली प्रयोगशालाओं में जैविक नमूने दिए जा सकते हैं।
विदेश मंत्रालय ने DNA प्रोफाइलिंग से जुड़ी मदद के लिए एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है। मंत्रालय के मुताबिक नेपाल पुलिस की सलाह के अनुसार पहचान के लिए ऑटोसोमल STR DNA प्रोफाइलिंग की जा सकती है।
एक बार DNA प्रोफाइल तैयार होने के बाद उसे नेपाली अधिकारियों द्वारा मांगी गई जानकारी के साथ ईमेल के जरिए भेजा जा सकता है, ताकि अज्ञात शवों से मिले DNA प्रोफाइल से उसका मिलान किया जा सके।

More Stories
Sanatan Faith: सीएम योगी ने मथुरा से विपक्ष पर साधा निशाना, बोले- सनातन की आस्था को कोई नहीं मिटा सका
Punjab SIR: पंजाब SIR पर धर्मवीर गांधी का बड़ा बयान, बोले- मुद्दा मेरी वोट का नहीं, हर नागरिक के मताधिकार का है
IndiGo aircraft collides with pole at Srinagar Airport: श्रीनगर एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट ने VDGS पोल को मारी टक्कर, सभी यात्री सुरक्षित