वेब न्यूज़ पोर्टल संघर्ष के स्वर

संघर्ष ही सफलता की पहली सीढ़ी है।

CG Accident : बिलासपुर में भीषण सड़क हादसा’ ट्रक ने बाइक सवार 3 युवकों को कुचला, मौके पर मौत’ 30 फीट तक घसीटता ले गया वाहन

CG Accident : बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक बाइक को करीब 30 फीट तक घसीटता हुआ ले गया। हादसे में बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और तीनों युवकों के शव सड़क पर बिखर गए।

तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर

जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रक चालक ने वाहन नहीं रोका और बाइक को काफी दूर तक घसीटता चला गया।

CG Forest Guard Recruitment : छत्तीसगढ़ वन विभाग में 1484 वनरक्षक पदों पर भर्ती, 13 दिसंबर को होगी लिखित परीक्षा

हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

सड़क पर बिखरे शव, मचा हड़कंप

भीषण हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। सड़क पर शवों के बिखरे होने से मौके का दृश्य बेहद भयावह हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस को घटना की सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

ट्रक समेत चालक फरार

हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रक समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस ने फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। आसपास के इलाकों में लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि ट्रक और उसके चालक की पहचान की जा सके।

फिलहाल तीनों मृतकों की पहचान को लेकर पुलिस की कार्रवाई जारी है। पुलिस हादसे के कारणों की भी जांच कर रही है।

About The Author

YouTube Shorts Autoplay