Nepal Flood Updates : काठमांडू। नेपाल और चीन के तिब्बत क्षेत्र में आई भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचा दी है। नेपाल में मृतकों की संख्या बढ़कर 626 हो गई है, जबकि 2,426 लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है, लेकिन खराब मौसम और तबाह हो चुके सड़क मार्गों के कारण बचाव दलों को कई इलाकों तक पहुंचने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
तिब्बत में भी भारी तबाही, 7 की मौत
नेपाल-तिब्बत सीमा से लगे इलाकों में भी बाढ़ और भूस्खलन ने भारी नुकसान पहुंचाया है। चीन के तिब्बत क्षेत्र में अब तक 7 लोगों की मौत और करीब 554 लोगों के लापता होने की सूचना है। सबसे ज्यादा प्रभावित इलाकों में ग्यारोंग सीमा क्षेत्र शामिल है, जहां बाढ़ के तेज बहाव और मलबे ने बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान पहुंचाया है।
BMW i5 LWB First Edition की बुकिंग भारत में शुरू: सिर्फ 99 गाड़ियां ही होंगी बिक्री के लिए उपलब्ध
फिर मंडरा रहा नई बाढ़ का खतरा
बाढ़ की तबाही के बीच तिब्बत में भूस्खलन के मलबे से बनी एक झील को लेकर भी चिंता बढ़ गई है। अधिकारियों द्वारा ऐसे जलाशयों और ऊपरी इलाकों में पानी के स्तर की निगरानी की जा रही है, क्योंकि किसी नए भूस्खलन या पानी के अचानक बढ़ने से दोबारा बाढ़ का खतरा पैदा हो सकता है।
ग्यारोंग पोर्ट के पास ड्रोन से निगरानी
नेपाल और तिब्बत के बीच स्थित ग्यारोंग पोर्ट के आसपास बचाव कार्य बेहद चुनौतीपूर्ण बने हुए हैं। चीनी बचाव दल भारी मलबे और क्षतिग्रस्त रास्तों के बीच प्रभावित क्षेत्र तक पहुंच चुके हैं। बचाव अभियान में ड्रोन और अन्य तकनीकी साधनों का इस्तेमाल किया जा रहा है, जबकि संवेदनशील ढलानों और ऊपरी इलाकों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।
हजारों लोगों की तलाश जारी
नेपाल में अब तक 3,700 से अधिक लोगों को सुरक्षित निकाला जा चुका है, लेकिन हजारों परिवार अभी भी अपने परिजनों की जानकारी का इंतजार कर रहे हैं। कई इलाकों में सड़कें, पुल, बिजली परियोजनाएं और अन्य बुनियादी ढांचे बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुए हैं।

More Stories
Sanatan Faith: सीएम योगी ने मथुरा से विपक्ष पर साधा निशाना, बोले- सनातन की आस्था को कोई नहीं मिटा सका
Punjab SIR: पंजाब SIR पर धर्मवीर गांधी का बड़ा बयान, बोले- मुद्दा मेरी वोट का नहीं, हर नागरिक के मताधिकार का है
IndiGo aircraft collides with pole at Srinagar Airport: श्रीनगर एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट ने VDGS पोल को मारी टक्कर, सभी यात्री सुरक्षित