वेब न्यूज़ पोर्टल संघर्ष के स्वर

संघर्ष ही सफलता की पहली सीढ़ी है।

BREAKING NEWS : नेपाल में भीषण बाढ़ से तबाही, 162 की मौत; सैकड़ों लापता, 133 भारतीय भी शामिल

BREAKING NEWS : नई दिल्ली। नेपाल के रसुवा जिले में तिब्बत सीमा के पास आई विनाशकारी फ्लैश फ्लड ने बड़े पैमाने पर तबाही मचा दी है। अचानक आई बाढ़ और तेज बहाव के कारण अब तक कम से कम 162 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। हादसे के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है। बड़ी संख्या में लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं, जिससे मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका बनी हुई है।

लापता लोगों में भारतीय नागरिक भी

जानकारी के अनुसार, हादसे के बाद करीब 400 लोग लापता बताए जा रहे हैं। इनमें 133 भारतीय पर्यटक और 37 एनआरआई शामिल हैं। बताया जा रहा है कि कई भारतीय नागरिक कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए नेपाल पहुंचे थे। अचानक आई बाढ़ के कारण यात्रियों और स्थानीय लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई।

ट्रांसपोर्ट कारोबारी के यहां स्टेट GST का छापा’ दूसरे दिन 9 घंटे चली जांच, कंप्यूटर और पुराने रिकॉर्ड खंगाले, BSP और दो सीमेंट फैक्ट्रियों के मिले वर्क ऑर्डर

सीमा क्षेत्र में बाढ़ ने बढ़ाई मुश्किलें

रसुवा जिला नेपाल के उत्तरी हिस्से में तिब्बत की सीमा के पास स्थित है। पहाड़ी और दुर्गम इलाका होने के कारण यहां राहत एवं बचाव कार्य करना चुनौतीपूर्ण बना हुआ है। फ्लैश फ्लड के तेज बहाव ने सड़कों, पुलों और आसपास के कई इलाकों को प्रभावित किया है। कई स्थानों पर संपर्क व्यवस्था बाधित होने की भी जानकारी सामने आई है।

राहत और बचाव अभियान तेज

हादसे के बाद नेपाली प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों ने राहत एवं बचाव अभियान तेज कर दिया है। लापता लोगों की तलाश के लिए विभिन्न टीमों को प्रभावित इलाकों में भेजा गया है। खराब मौसम और दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद बचाव दल लोगों तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं।

भारतीय नागरिकों के लापता होने की खबर के बाद भारत की संबंधित एजेंसियां भी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। लापता भारतीयों की पहचान और उनकी स्थिति की जानकारी जुटाने के प्रयास किए जा रहे हैं। परिवारों में चिंता का माहौल है और उन्हें अपने परिजनों के सुरक्षित लौटने की उम्मीद है।

About The Author

YouTube Shorts Autoplay