Airhostess Rape Case: मुंबई में 25 वर्षीय एयरहोस्टेस के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि 28 वर्षीय अनिल शिंदे किन्नर का वेश धारण कर महिला के घर में दाखिल हुआ और उसके बीमार पति को ठीक करने का झांसा दिया। पुलिस ने शिकायत दर्ज होने के कुछ ही घंटों में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
किन्नर बनकर बिल्डिंग में दाखिल हुआ आरोपी
पुलिस के मुताबिक, घटना मंगलवार दोपहर करीब 12:20 से 12:50 बजे के बीच हुई। आरोपी किन्नर के वेश में बिल्डिंग में पहुंचा और सुरक्षा गार्ड को झांसा देकर अंदर दाखिल हो गया। इसके बाद वह कई फ्लैट के दरवाजे खटखटाता हुआ तीसरी मंजिल तक पहुंचा।
पीड़िता के अनुसार, जब उसने दरवाजा खोला तो आरोपी ने खुद को किन्नर बताया और दावा किया कि वह बुरी नजर उतार सकता है। उसने महिला के अस्पताल में भर्ती पति को ठीक करने का भी झांसा दिया।
पानी छिड़ककर सिर पर रखा हाथ
आरोप है कि आरोपी ने महिला पर पानी छिड़का और उसके सिर पर हाथ रखा। इसी दौरान उसने महिला के साथ यौन हिंसा की। पीड़िता ने शोर मचाने की कोशिश की। इसके बाद आरोपी उससे 200 रुपये लेकर वहां से फरार हो गया।
महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
रायपुर में केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah’ और अधिकारियों के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट, FIR दर्ज
100 से ज्यादा CCTV कैमरों से आरोपी तक पहुंची पुलिस
महिला ने मंगलवार रात करीब 11 बजे पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश शुरू की। जांच के दौरान पवई से कलवा तक के रास्ते में लगे 100 से अधिक CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली गई।
CCTV फुटेज के जरिए आरोपी की गतिविधियों को ट्रैक किया गया और पुलिस ने कुछ ही घंटों में उसे कलवा की एक झुग्गी से गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म समेत कई धाराओं में केस
पुलिस ने आरोपी की पहचान 28 वर्षीय अनिल शिंदे के रूप में की है। उसके खिलाफ दुष्कर्म और आपराधिक धमकी की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अंधविश्वास और काले जादू से जुड़े कानूनों के तहत भी कार्रवाई की संभावना पर जांच कर रही है।
पूछताछ में आरोपी ने कथित तौर पर बताया कि उसका परिवार किन्नर बनकर भीख मांगने का काम करता है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि क्या आरोपी पहले भी इसी तरह की किसी वारदात में शामिल रहा है।
Mumbai Airhostess Rape Case ने एक बार फिर अंधविश्वास और झांसे के जरिए लोगों को निशाना बनाने के मामलों को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

More Stories
‘वंदे मातरम्’ पर घिरी कांग्रेस, फजीहत के डर से Rahul Gandhi’ ने रचा नया ड्रामा’ जेपी नड्डा का हमला
Assam-Meghalaya Border Tension : NH-27 पर चक्काजाम, मेघालय की गाड़ियां रोकीं; शिलॉन्ग हिंसा के बाद बढ़ा तनाव
Visakhapatnam 6 Year Student Dies : होमवर्क नहीं करने पर टीचर ने मारा चांटा, 6 साल के बच्चे की मौत; CCTV से खुला राज