BREAKING NEWS : पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल तारापीठ में सोमवार तड़के एक होटल में भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। पुलिस स्टेशन के पास स्थित होटल में अचानक आग भड़क उठी। हादसे में 7 लोगों की मौत होने की खबर है, जबकि कई अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों में कुछ की हालत गंभीर है, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गहरी नींद में सो रहे थे लोग
जानकारी के मुताबिक, जिस समय होटल में आग लगी, उस वक्त अधिकांश लोग गहरी नींद में सो रहे थे। अचानक धुआं और आग फैलने से होटल में अफरातफरी मच गई। कई लोगों ने किसी तरह होटल से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई, लेकिन कुछ लोग आग और धुएं के बीच फंस गए।
IND vs SL: 30 टेस्ट, 30 मैदान! यशस्वी जायसवाल ने सचिन तेंदुलकर के खास रिकॉर्ड की बराबरी की
आग इतनी भीषण थी कि होटल के कई हिस्से इसकी चपेट में आ गए। धुएं के कारण लोगों को सांस लेने में भी परेशानी हुई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।
दमकल टीम ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन
दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास किया। होटल के कमरों और अन्य हिस्सों में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। गंभीर रूप से झुलसे और घायल लोगों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। राहत कार्य के दौरान मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका भी जताई जा रही है।
आग लगने के कारणों की जांच
फिलहाल होटल में आग लगने की सटीक वजह सामने नहीं आई है। शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट समेत कई संभावनाओं की जांच की जा रही है। पुलिस और प्रशासन ने घटनास्थल का निरीक्षण शुरू कर दिया है। आग के कारण होटल में हुए नुकसान का भी आकलन किया जा रहा है।
इलाके में मचा हड़कंप
तारापीठ एक प्रमुख धार्मिक और पर्यटन स्थल है, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक पहुंचते हैं। होटल में आग की खबर फैलते ही आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोग भी राहत और बचाव कार्य में मदद के लिए मौके पर पहुंचे।

More Stories
Devendra Nath Mahto’ की तबीयत बिगड़ी, यूरिन में मिली कीटोन बॉडीज’ डिहाइड्रेशन की समस्या भी बढ़ी
‘देश की जनता कांग्रेस को माफ नहीं करेगी’, वंदे मातरम विवाद पर Amit Shah’ का सोनिया गांधी पर हमला
Ashish Banerjee suicide case: ‘राजनीति में आना सबसे बड़ी भूल थी’, आशीष बनर्जी के कथित सुसाइड नोट में क्या-क्या लिखा?