वेब न्यूज़ पोर्टल संघर्ष के स्वर

संघर्ष ही सफलता की पहली सीढ़ी है।

Wardha Expressway Accident: तेज रफ्तार का कहर, ट्रक ने पीछे से मारी टक्कर, 5 लोगों की दर्दनाक मौत

Wardha Expressway Accident: महाराष्ट्र के वर्धा जिले में सोमवार सुबह समृद्धि एक्सप्रेसवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार आयशर ट्रक ने एक कार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे कार ट्रक के नीचे दब गई और हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर अफरा-तफरी मच गई और कई घंटों तक यातायात प्रभावित रहा।

ट्रक की टक्कर से कार के उड़े परखच्चे

जानकारी के मुताबिक, हादसा पुलगांव पुलिस थाना क्षेत्र के विरुल इंटरचेंज के पास हुआ। पीछे से आई तेज रफ्तार आयशर ट्रक ने कार को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि कार पूरी तरह ट्रक के नीचे फंस गई। टक्कर के बाद ट्रक में आग भी लग गई। बताया जा रहा है कि ट्रक में मिर्च की खेप लदी हुई थी।

कार सवार चार और ट्रक चालक की मौत

इस भीषण हादसे में कार में सवार चार लोगों, जिनमें ड्राइवर भी शामिल था, की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल ट्रक चालक ने भी दम तोड़ दिया। ट्रक का क्लीनर गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसका अस्पताल में इलाज जारी है।

Business Vastu Tips : बिजनेस में हो रहा है घाटा? कैश बॉक्स में रखें ये चीजें, धन लाभ के लिए माने जाते हैं शुभ

पुलिस और राहत टीम ने संभाला मोर्चा

हादसे की सूचना मिलते ही हाईवे पुलिस और पुलगांव पुलिस मौके पर पहुंची। राहत एवं बचाव अभियान चलाकर दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाया गया। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए पुलगांव के ग्रामीण अस्पताल भेजा गया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

कई घंटों तक प्रभावित रहा यातायात

दुर्घटना के कारण समृद्धि एक्सप्रेसवे पर आधी रात से ही वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। प्रशासन ने राहत कार्य पूरा होने के बाद धीरे-धीरे यातायात को सामान्य कराया।

अमरोहा में भी सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत

इसी बीच उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले से भी सड़क हादसे की दुखद खबर सामने आई। गजरौला-बछरायूं मार्ग पर ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश के दौरान मोटरसाइकिल ट्रक की चपेट में आ गई। हादसे में कासिम (23), सरफराज (35) और शारिक (25) की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद ट्रक बिजली के खंभे से टकराकर खेत में पलट गया। ट्रक चालक और परिचालक घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

About The Author

YouTube Shorts Autoplay