वेब न्यूज़ पोर्टल संघर्ष के स्वर

संघर्ष ही सफलता की पहली सीढ़ी है।

Guyana Boat Capsize: 116 यात्रियों वाली MV Barima नाव पलटी, प्रधानमंत्री बोले- सभी के मिलने तक जारी रहेगा रेस्क्यू ऑपरेशन

Guyana Boat Capsize: दक्षिण अमेरिकी देश गुयाना में एक बड़ा नौका हादसा सामने आया है। 116 यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को लेकर जा रही यात्री नौका एमवी बारिमा (MV Barima) समुद्र में पलट गई। हादसे के बाद अब तक 15 बच्चों सहित 67 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है, जबकि कई लोग अब भी लापता हैं। राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है।

यह दुर्घटना पोमेरून नदी के पास हुई, जब नौका राजधानी जॉर्जटाउन से पोर्ट कैटुमा की ओर जा रही थी। अधिकारियों के अनुसार, रास्ते में आयरन पंट के पास देर रात अचानक नौका का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गई। घटना के तुरंत बाद डिस्ट्रेस कॉल भेजी गई, जिसके बाद प्रशासन और बचाव एजेंसियां सक्रिय हो गईं।

Vande Mataram Bill Explained : क्या है नया विधेयक, किन मामलों में हो सकती है 3 साल तक की जेल?

गुयाना के लोक निर्माण मंत्री जुआन एडघिल ने बताया कि स्थानीय समयानुसार रात 11:01 बजे हादसे की सूचना मिली। इसके बाद तत्काल राहत अभियान शुरू किया गया। उन्होंने बताया कि नौका में यात्रियों की सुरक्षा के लिए 250 लाइफ जैकेट, दो रिजिड लाइफ राफ्ट और छह इन्फ्लेटेबल लाइफ राफ्ट मौजूद थे।

हादसे के बाद तटीय क्षेत्रों में मेडिकल टीमों को तैनात किया गया है और बचाए गए लोगों का इलाज किया जा रहा है। प्रशासन ने फिलहाल किसी मौत की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। वहीं, लापता लोगों की सही संख्या भी अभी सार्वजनिक नहीं की गई है।

इस बीच, गुयाना के प्रधानमंत्री मार्क फिलिप्स ने कहा है कि जब तक सभी लापता लोगों का पता नहीं चल जाता, तब तक राहत और बचाव अभियान लगातार जारी रहेगा। अधिकारियों का कहना है कि सभी यात्रियों को सुरक्षित निकालना उनकी पहली प्राथमिकता है।

About The Author

YouTube Shorts Autoplay