वेब न्यूज़ पोर्टल संघर्ष के स्वर

संघर्ष ही सफलता की पहली सीढ़ी है।

CG News : सड़क की मांग को लेकर हाईवे पर उतरे ग्रामीण, भाजयुमो जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में NH-130C पर चक्काजाम

CG News :  गरियाबंद। जिले के देवभोग थाना क्षेत्र के मुड़ागांव में सीसी सड़क निर्माण की मांग को लेकर सैकड़ों ग्रामीणों ने गुरुवार को राष्ट्रीय राजमार्ग NH-130C पर चक्काजाम कर दिया। प्रदर्शन का नेतृत्व भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के जिला अध्यक्ष हेमंत नागेश ने किया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने समझाइश के बाद करीब एक घंटे के भीतर सड़क से प्रदर्शनकारियों को हटा दिया और यातायात बहाल कराया।

जानकारी के अनुसार, मुड़ागांव के आश्रित पारा करलाकोट में पिछले दो वर्षों से ग्रामीण सीसी सड़क निर्माण की मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के दौरान गांव की सड़क पूरी तरह कीचड़ में तब्दील हो जाती है, जिससे लोगों का आवागमन प्रभावित होता है।

ग्रामीणों के मुताबिक, बरसात के दिनों में मेडिकल इमरजेंसी के दौरान एंबुलेंस तक गांव नहीं पहुंच पाती। वहीं स्कूली बच्चों और ग्रामीणों को रोजाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

विशेष बात यह है कि यह गांव स्वयं भाजयुमो जिला अध्यक्ष हेमंत नागेश का गृह ग्राम है। उन्होंने ग्रामीणों के साथ हाईवे जाम कर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई।

Box Office Collection : इम्तियाज अली की ‘मैं वापस आऊंगा’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, नई रिलीज फिल्मों के बीच भी कायम है दबदबा

हेमंत नागेश ने आरोप लगाया कि प्रशासन उनकी समस्याओं के समाधान को लेकर गंभीर नहीं है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण लंबे समय से आवेदन देकर सड़क निर्माण की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उनका कहना था कि जिस तत्परता से प्रशासन प्रदर्शन हटाने पहुंचा, यदि उसी गंभीरता से ग्रामीणों की समस्या का समाधान किया जाता तो आंदोलन की नौबत नहीं आती।

इस दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष भी मौके पर पहुंचे और गांव का निरीक्षण किया। उन्होंने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जब सत्तारूढ़ दल के पदाधिकारियों के गांव की मूलभूत समस्याएं दूर नहीं हो पा रही हैं, तो आम जनता की स्थिति का सहज ही अनुमान लगाया जा सकता है।

फिलहाल प्रशासन की ओर से सड़क निर्माण को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। हालांकि ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे आगे भी आंदोल

About The Author

YouTube Shorts Autoplay