वेब न्यूज़ पोर्टल संघर्ष के स्वर

संघर्ष ही सफलता की पहली सीढ़ी है।

2nd T20I : क्या वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा डेब्यू का मौका? हार के बाद टीम इंडिया में हो सकते हैं बड़े बदलाव

2nd T20I :  आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में मिली हार के बाद भारतीय टीम के लिए दूसरा और आखिरी मैच करो या मरो का बन गया है। यदि टीम इंडिया बेलफास्ट में होने वाला दूसरा टी20 मुकाबला भी हार जाती है, तो उसे पहली बार आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज गंवानी पड़ सकती है। ऐसे में कप्तान श्रेयस अय्यर और टीम मैनेजमेंट प्लेइंग इलेवन में बड़े बदलाव कर सकते हैं।

15 साल के वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू की चर्चा तेज

पहले टी20 में भारत की बल्लेबाजी पूरी तरह फ्लॉप रही। संजू सैमसन, ईशान किशन, तिलक वर्मा और कप्तान श्रेयस अय्यर बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। ऐसे में दूसरे मुकाबले में 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को अंतरराष्ट्रीय डेब्यू का मौका मिल सकता है।

‘लापता लेडीज’ के ‘छोटू’ मुश्किल में’ फीस मांगने पर जान से मारने की धमकी का दावा, Actor Satendra Soni’ ने वीडियो जारी कर सुनाई आपबीती

वैभव ने घरेलू क्रिकेट और जूनियर स्तर पर अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से सभी का ध्यान खींचा है। हालांकि पहले मुकाबले में उन्हें अंतिम एकादश में जगह नहीं मिली थी, लेकिन निर्णायक मुकाबले में उनके खेलने की संभावना बढ़ गई है।

वॉशिंगटन सुंदर हो सकते हैं बाहर

वैभव टॉप ऑर्डर बल्लेबाज हैं। ऐसे में टीम मैनेजमेंट संतुलन बनाने के लिए स्पिन ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर को बाहर बैठा सकता है। पहले टी20 में सुंदर ने सिर्फ एक ओवर में 19 रन दिए और बल्लेबाजी में 12 गेंदों पर सिर्फ 9 रन बनाए थे।

अगर वैभव को मौका मिलता है तो वह अभिषेक शर्मा के साथ पारी की शुरुआत कर सकते हैं।

गेंदबाजी में भी बदलाव संभव

तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा पहले मुकाबले में काफी महंगे साबित हुए। उन्होंने चार ओवर में 57 रन खर्च किए और कोई विकेट नहीं ले सके। उनकी जगह युवा तेज गेंदबाज प्रिंस यादव को मौका मिलने की संभावना है।

वहीं ऑलराउंडर सूर्यांश शेडगे और स्पिनर रवि बिश्नोई भी टीम का हिस्सा हैं, लेकिन दूसरे टी20 में उनके खेलने की संभावना फिलहाल कम मानी जा रही है।

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन

  • अभिषेक शर्मा
  • वैभव सूर्यवंशी
  • संजू सैमसन (विकेटकीपर)
  • ईशान किशन
  • श्रेयस अय्यर (कप्तान)
  • तिलक वर्मा
  • शिवम दुबे
  • अक्षर पटेल
  • हर्षित राणा
  • अर्शदीप सिंह
  • प्रिंस यादव

About The Author

YouTube Shorts Autoplay