CG NEWS : नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में धर्मांतरण को लेकर एक बार फिर विवाद सामने आया है। ईसाई धर्म को मानने वाले 26 परिवारों ने आरोप लगाया है कि गांव के कुछ लोगों ने उन्हें गांव छोड़ने का फरमान सुनाते हुए घरों से बाहर निकाल दिया। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया है, जिसके मद्देनजर प्रशासन ने एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया है।
जानकारी के अनुसार, पीड़ित परिवारों का कहना है कि मंगलवार को गांव में बैठक के दौरान कुछ ग्रामीणों ने उनसे अपने धार्मिक विश्वास छोड़कर गांव के पारंपरिक देवी-देवताओं की पूजा करने की बात कही। परिवारों का आरोप है कि उनकी बात नहीं मानने पर उन्हें गांव में रहने से मना कर दिया गया और घर छोड़ने के लिए दबाव बनाया गया।
CG NEWS : डॉ. बुधरी ताती को पद्मश्री सम्मान, आदिवासी महिलाओं के सशक्तीकरण को मिला राष्ट्रीय सम्मान
घटना के बाद प्रभावित परिवारों ने प्रशासन और पुलिस से सुरक्षा की मांग की है। मामले की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन हरकत में आया और क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर स्थिति पर नजर रखी जा रही है। अधिकारियों ने दोनों पक्षों से शांति बनाए रखने की अपील की है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और सभी पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन का कहना है कि किसी भी नागरिक को उसकी धार्मिक आस्था के आधार पर प्रताड़ित करने या गांव छोड़ने के लिए मजबूर करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
वहीं, ग्रामीणों का कहना है कि गांव में लंबे समय से धर्मांतरण को लेकर मतभेद बने हुए हैं। हालांकि, प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक सभी कदम उठाए जाएंगे।

More Stories
CG BREAKING : भाजपा नेता को उंगली दिखाने वाले निलंबित CEO रूपेश पांडेय को हाईकोर्ट से झटका, निलंबन आदेश बरकरार
कोरिया BJP नेता हत्याकांड’ रेत ठेका विवाद में 3 और आरोपी गिरफ्तार, अब तक 12 आरोपियों पर पुलिस की कार्रवाई
CM Sai’ की सख्ती का असर’ अवैध खनन के नियमों में बड़ा बदलाव, बढ़ाई गई जुर्माने की राशि