BREAKING NEWS : नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के तुगलकाबाद इलाके में शुक्रवार को एक बहुमंजिला इमारत में भीषण आग लगने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि छह अन्य लोग गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आग की शुरुआत बिल्डिंग की पार्किंग में खड़े एक दोपहिया वाहन से हुई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और कुछ ही समय में पांचवीं मंजिल तक फैल गई। आग लगने से पूरे भवन में धुआं भर गया, जिससे वहां रहने वाले लोग फंस गए।
भारतीय महिला क्रिकेट टीम दुनिया के लिए सबसे बड़ा खतरा, WPL ने बदली तस्वीर: नासिर हुसैन
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। आग की लपटों और घने धुएं के बीच फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए दमकल कर्मियों ने छत के रास्ते रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।
अधिकारियों के अनुसार, हादसे में एक युवक और दो महिलाओं की मौत हो गई। वहीं छह लोगों को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों में कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।
दमकल विभाग की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। फिलहाल आग लगने के सटीक कारणों की जांच की जा रही है। शुरुआती जानकारी में पार्किंग में खड़े दोपहिया वाहन में आग लगने के बाद हादसा होने की आशंका जताई जा रही है।
घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने भी राहत कार्य में प्रशासन की मदद की। पुलिस और दमकल विभाग की टीम घटनास्थल का निरीक्षण कर रही है तथा आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

More Stories
Indian shooter Jaspal Rana Passes Away : भारतीय निशानेबाजी जगत को बड़ा झटका’ दिग्गज शूटर और कोच जसपाल राणा का निधन
Diesel’ बिक्री पर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला’ एक ग्राहक को 200 लीटर से ज्यादा नहीं मिलेगा ईंधन
NEET Re-Exam 2026 : कड़ी सुरक्षा के बीच होगी परीक्षा, बदले नियमों से छात्रों को मिलेगी राहत