वेब न्यूज़ पोर्टल संघर्ष के स्वर

संघर्ष ही सफलता की पहली सीढ़ी है।

CG NEWS : दुष्कर्म मामले में समझौते का दबाव बनाने के आरोप, एसआई लाइन अटैच

CG NEWS : बिलासपुर। सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में सात वर्षीय नाबालिग बच्ची और उसकी सहेली से दुष्कर्म के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। पीड़ित परिवार ने पुलिस जांच की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए थाना के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ने एक उपनिरीक्षक (एसआई) को लाइन अटैच कर दिया है।

जानकारी के अनुसार, सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में नाबालिग बच्चियों के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर एक नाबालिग आरोपी को हिरासत में लिया। बाद में उसे किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

Trump’ की ईरान को नई धमकी “आज रात करेंगे बड़ा हमला”, खार्ग द्वीप पर कब्जे का दावा; अमेरिकी हमले में 3 भारतीयों की मौत पर भारत नाराज

इधर, पीड़ित परिवार ने थाना प्रभारी अभय सिंह बैस, एसआई शीतला प्रसाद त्रिपाठी तथा जांच अधिकारी संतोषी अग्रवाल पर मामले में लापरवाही बरतने और जांच को प्रभावित करने का आरोप लगाया है। परिवार का कहना है कि आरोपियों को बचाने के लिए मामले में लीपापोती की कोशिश की गई।

सबसे गंभीर आरोप एसआई शीतला प्रसाद त्रिपाठी पर लगाए गए हैं। पीड़ित पक्ष का दावा है कि उन्होंने मामले में समझौता करने के लिए दबाव बनाया और परिवार को शिकायत वापस लेने के लिए मनाने का प्रयास किया।

मामले की शिकायत वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचने के बाद एसएसपी रजनेश सिंह ने तत्काल संज्ञान लिया। प्रारंभिक जांच के आधार पर एसआई शीतला प्रसाद त्रिपाठी को लाइन अटैच कर दिया गया है। साथ ही पूरे मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और यदि किसी पुलिसकर्मी की भूमिका संदिग्ध पाई जाती है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, घटना के बाद पीड़ित परिवार न्याय की मांग को लेकर लगातार प्रशासन से गुहार लगा रहा है।

About The Author

YouTube Shorts Autoplay