वेब न्यूज़ पोर्टल संघर्ष के स्वर

संघर्ष ही सफलता की पहली सीढ़ी है।

CG Crime News : बालोद में शर्मनाक वारदात’ कोतवाल गिरफ्तार, चॉकलेट का लालच देकर 8 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म

CG Crime News : बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र के एक गांव में 8 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 50 वर्षीय आरोपी कोतवाल को गिरफ्तार कर लिया है।

चालाकी से बच्चियों को अलग कर वारदात
जानकारी के अनुसार, पीड़ित बच्ची अपनी सहेली के साथ गांव में खेल रही थी। इसी दौरान गांव के कोतवाल ने दोनों बच्चियों को अपने पास बुलाया। आरोपी ने पहले एक बच्ची को चॉकलेट लेने के बहाने दुकान भेज दिया।

CG NEWS : सड़क हादसे के बाद बवाल’ ग्रामीणों ने एंबुलेंस और 112 वाहन में की तोड़फोड़, पुलिसकर्मी व चालक घायल

जब वह लौटकर आई, तो उसने दूसरी बच्ची को किसी सामान के बहाने दुकान भेज दिया और मौके का फायदा उठाकर मासूम के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

घटना के बाद गांव में आक्रोश
घटना सामने आने के बाद पूरे गांव में भारी आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई
मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी कोतवाल को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में अपराध दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

पीड़िता को दी जा रही सहायता
पुलिस और प्रशासन द्वारा पीड़ित बच्ची को आवश्यक चिकित्सा और मनोवैज्ञानिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

About The Author

YouTube Shorts Autoplay