Narendra Modi’ नई दिल्ली। प्रधानमंत्री Narendra Modi ने भारतीय राजनीति में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली है। 10 जून 2026 को उन्होंने लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड बना लिया। 26 मई 2014 को पहली बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने वाले मोदी के कार्यकाल के 4399 दिन पूरे हो गए हैं। इसके साथ ही उन्होंने देश के पहले प्रधानमंत्री Jawaharlal Nehru के लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री रहने के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।
प्रधानमंत्री मोदी ने वर्ष 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनावों में भाजपा के नेतृत्व में जीत हासिल कर लगातार तीसरी बार केंद्र की सत्ता संभाली। इसी क्रम में उनका कार्यकाल अब स्वतंत्र भारत के इतिहास में लगातार जनादेश प्राप्त कर सबसे लंबा हो गया है।
CG NEWS : छत्तीसगढ़ सरकार की बड़ी योजना’ 12वीं तक मुफ्त शिक्षा का सुनहरा मौका, 20 जून तक करें आवेदन
इस उपलब्धि को लेकर भारतीय जनता पार्टी में उत्साह का माहौल है। देश के कई हिस्सों में भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जश्न मनाया। कुछ भाजपा सांसदों और नेताओं ने प्रधानमंत्री मोदी के दीर्घायु और सफल नेतृत्व की कामना करते हुए विशेष हवन और पूजा-अर्चना भी की।
वहीं, इस रिकॉर्ड को लेकर कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि यह उपलब्धि भाजपा द्वारा स्वयं घोषित की जा रही है और इसकी व्याख्या को लेकर भ्रम की स्थिति है। पार्टी ने इसे “संदिग्ध उपलब्धि” बताते हुए कहा कि इतिहास और संवैधानिक तथ्यों के आधार पर ऐसे दावों की निष्पक्ष समीक्षा होनी चाहिए।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि मोदी का यह रिकॉर्ड भारतीय राजनीति में उनके लंबे प्रभाव और लगातार चुनावी सफलता को दर्शाता है। पिछले एक दशक से अधिक समय में उन्होंने राष्ट्रीय राजनीति के केंद्र में अपनी मजबूत उपस्थिति बनाए रखी है और कई महत्वपूर्ण नीतिगत फैसलों के जरिए देश की राजनीति को नई दिशा दी है।

More Stories
BREAKING NEWS : उरी में LoC के पास धमाका, सेना के दो जवान बलिदान
Khan Sir’ की गिरफ्तारी पर रोक’ कोर्ट में वकील बोले- गोली खान सर ने नहीं चलाई, रौशन आनंद की जमानत याचिका खारिज
Khan Sir Case : खान सर ने लगाई अग्रिम जमानत की गुहार, वकील बोले- शिकायतकर्ता को संतुष्ट करने के लिए दर्ज हुई FIR