वेब न्यूज़ पोर्टल संघर्ष के स्वर

संघर्ष ही सफलता की पहली सीढ़ी है।

CG NEWS : हाथी का तांडव’ पति-पत्नी को कुचलकर उतारा मौत के घाट, पूरे इलाके में पसरा सन्नाटा

CG NEWS : बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में मंगलवार सुबह जंगली हाथी के हमले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। राजपुर वन परिक्षेत्र में एक दंतैल हाथी ने पति-पत्नी पर हमला कर उन्हें कुचल दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और सन्नाटे का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, दंपती सुबह अपने दैनिक कार्य के लिए घर से निकले थे। इसी दौरान जंगल से निकला एक दंतैल हाथी अचानक उनके सामने आ गया। हाथी ने दोनों पर हमला कर दिया और उन्हें बुरी तरह कुचल दिया। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने शोर मचाकर हाथी को भगाने की कोशिश की, लेकिन तब तक दोनों की जान जा चुकी थी।

TCS के बाद अब विप्रो पर धर्मांतरण का आरोप’ महिला कर्मचारी ने लगाए उत्पीड़न और जबरन इस्तीफे के गंभीर आरोप

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं वन विभाग द्वारा मृतकों के परिजनों को तत्काल सहायता राशि प्रदान करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में हाथियों की आवाजाही बढ़ गई है। कई बार हाथी गांवों के समीप पहुंचकर फसलों और मकानों को नुकसान भी पहुंचा चुके हैं। इसके बावजूद प्रभावी निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने से लोगों में नाराजगी है।

वन विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों से सतर्क रहने और हाथियों की मौजूदगी की सूचना तुरंत विभाग को देने की अपील की है। साथ ही प्रभावित क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने और हाथी की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए विशेष टीम तैनात की गई है।

About The Author

YouTube Shorts Autoplay