CG NEWS : रायपुर। छत्तीसगढ़ के नागरिकों के लिए आज का दिन खास होने जा रहा है। राज्य सरकार आम जनता की शिकायतों और समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से CM हेल्पलाइन 1076 की शुरुआत करने जा रही है। इस महत्वाकांक्षी सेवा का शुभारंभ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मंगलवार को मंत्रालय स्थित महानदी भवन में करेंगे।
जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री दोपहर में आयोजित कैबिनेट बैठक के बाद CM हेल्पलाइन 1076 का औपचारिक शुभारंभ करेंगे। इसके पश्चात वे हेल्पलाइन के कॉल सेंटर का निरीक्षण भी करेंगे और वहां उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे।
शिकायतों के समाधान में आएगी तेजी
राज्य सरकार का दावा है कि इस हेल्पलाइन के माध्यम से आम नागरिक अपनी समस्याएं, शिकायतें और सुझाव सीधे दर्ज करा सकेंगे। शिकायत दर्ज होने के बाद संबंधित विभाग को उसका निराकरण करने के लिए निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्रवाई करनी होगी। इससे सरकारी योजनाओं और सेवाओं से जुड़ी समस्याओं का तेजी से समाधान संभव हो सकेगा।
एक कॉल पर दर्ज होगी समस्या
CM हेल्पलाइन 1076 के जरिए नागरिक घर बैठे अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे। शिकायतों की निगरानी उच्च स्तर पर की जाएगी, जिससे विभागीय लापरवाही और देरी पर अंकुश लगाया जा सकेगा। सरकार का उद्देश्य प्रशासन और जनता के बीच बेहतर संवाद स्थापित करना है।
पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाने की पहल
सरकार का मानना है कि हेल्पलाइन सेवा शुरू होने से शासन-प्रशासन में पारदर्शिता बढ़ेगी और अधिकारियों की जवाबदेही भी तय होगी। शिकायतों के ऑनलाइन मॉनिटरिंग सिस्टम के जरिए प्रत्येक प्रकरण की स्थिति पर नजर रखी जाएगी।
जनता को मिलेगा सीधा मंच
CM हेल्पलाइन 1076 को राज्य के लोगों के लिए एक प्रभावी मंच माना जा रहा है, जहां वे अपनी समस्याओं को बिना किसी मध्यस्थ के सीधे शासन तक पहुंचा सकेंगे। इससे ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के नागरिकों को लाभ मिलने की उम्मीद है।

More Stories
CG Crime : बालोद में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात’ 12 वर्षीय बेटी से दुष्कर्म का आरोप, आरोपी पिता गिरफ्तार
CG NEWS : रायपुर में गौवंश के साथ अनाचार का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया अपराध
कांग्रेस कार्यालय घेराव पर Bhupesh Baghel’ का भाजपा पर हमला, बोले- “हद में रहें, हमला बर्दाश्त नहीं”