वेब न्यूज़ पोर्टल संघर्ष के स्वर

संघर्ष ही सफलता की पहली सीढ़ी है।

Twisha Sharma Case Update : जेल में गिरिबाला-समर्थ को वीआईपी ट्रीटमेंट पर बवाल, बैरक में शिफ्ट; सुरक्षा बढ़ाई गई

Twisha Sharma Case Update : भोपाल। चर्चित ट्विशा शर्मा केस में नया मोड़ सामने आया है। आरोपी सास गिरिबाला सिंह और पति समर्थ सिंह को जेल में कथित तौर पर वीआईपी ट्रीटमेंट दिए जाने का मामला तूल पकड़ने के बाद जेल प्रशासन हरकत में आ गया है।

वीआईपी ट्रीटमेंट पर उठा विवाद
जानकारी के अनुसार, गिरिबाला और समर्थ को जेल अस्पताल वार्ड में रखा गया था, जिसे लेकर सवाल उठे। मामला सामने आने के बाद दोनों को सामान्य बैरक में शिफ्ट कर दिया गया है।

CG Fire Incident : सेंट्रल बैंक के जोनल ऑफिस में अचानक लगी भीषण आग, कर्मचारियों में मची अफरा-तफरी

सुरक्षा के कड़े इंतजाम
कोर्ट के निर्देश के बाद गिरिबाला सिंह की सुरक्षा को लेकर जेल प्रशासन अलर्ट पर है। अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं और जेल परिसर में सीसीटीवी कैमरों की संख्या भी बढ़ाई गई है।

29 कैदियों से खतरे की आशंका
सुरक्षा बढ़ाने की एक बड़ी वजह यह भी बताई जा रही है कि गिरिबाला सिंह ने जज रहते हुए जिन 29 आरोपियों को सजा सुनाई थी, वे सभी इसी जेल में बंद हैं। ऐसे में उनके खिलाफ खतरे की आशंका जताई जा रही है।

जज रह चुकी हैं गिरिबाला सिंह
गौरतलब है कि गिरिबाला सिंह भोपाल जिला कोर्ट में 15 जुलाई 2021 से 28 फरवरी 2023 तक जज के पद पर कार्यरत रही थीं।

जेल प्रबंधन की सफाई
जेल प्रशासन का कहना है कि सभी बंदियों के साथ नियमों के अनुसार व्यवहार किया जा रहा है और सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह सख्त की गई है।

About The Author

YouTube Shorts Autoplay