CG NEWS : रायपुर। ईद-उल-अज़हा (बकरीद) के मद्देनज़र छत्तीसगढ़ में प्रशासन और वक्फ बोर्ड ने गाइडलाइन जारी कर दी है। इस बार त्योहार 28 मई 2026, गुरुवार को मनाया जाएगा, जिसके लिए पूरे प्रदेश में विशेष तैयारियां की जा रही हैं।
सुबह 6 से 11 बजे तक अदा होगी नमाज
निर्देशों के अनुसार, प्रदेश की मस्जिदों और ईदगाहों में ईद-उल-अज़हा की नमाज सुबह 6:00 बजे से 11:00 बजे के बीच निर्धारित समय के अनुसार अदा की जाएगी। इसके लिए स्थानीय प्रशासन द्वारा आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।
पद्म विभूषण से सम्मानित होंगे दिग्गज अभिनेता Dharmendra, हेमा मालिनी करेंगी सम्मान ग्रहण
28 से 30 मई तक होगी कुर्बानी
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यह त्योहार हज़रत इब्राहीम अलैहिस्सलाम और हज़रत इस्माईल अलैहिस्सलाम की याद में मनाया जाता है। इस दौरान साहिबे-निसाब मुस्लिम समुदाय के लोग कुर्बानी करते हैं। इस वर्ष कुर्बानी 28 मई सूर्योदय से 30 मई सूर्यास्त तक की जा सकेगी।
खुले में कुर्बानी पर सख्त रोक
डॉ. सलीम राज, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि खुले में कुर्बानी करने की अनुमति नहीं होगी। उन्होंने सभी लोगों से अपील की है कि वे निर्धारित स्थानों पर ही कुर्बानी करें और स्वच्छता व कानून व्यवस्था का विशेष ध्यान रखें।
आपसी सद्भाव बनाए रखने की अपील
वक्फ बोर्ड ने सभी समुदायों से आपसी भाईचारे और सद्भाव बनाए रखने की अपील की है। साथ ही अन्य धर्मों की भावनाओं का सम्मान करने की बात कही गई है।
प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा के इंतजाम
त्योहार के मद्देनज़र प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है। सुरक्षा, ट्रैफिक और साफ-सफाई को लेकर विशेष निर्देश जारी किए गए हैं, ताकि त्योहार शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके।

More Stories
CG Cyber Fraud : ‘मैं नितिन नवीन का PA बोल रहा हूं…’ रायपुर में विधायक से ठगी, फर्जी कॉल से ऐंठे पैसे
CG NEWS : छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर’ हीट स्ट्रोक से 500 से ज्यादा चमगादड़ों की मौत, वन्यजीवों पर संकट गहराया
CG NEWS : साउथ बिहार एक्सप्रेस में हंगामा’ AC बंद होने से यात्रियों की हालत खराब, रातभर झेलनी पड़ी उमस