मुंबई। हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता Dharmendra को भारतीय सिनेमा में उनके लंबे और शानदार योगदान के लिए मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा। देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान को 25 मई को आयोजित समारोह में उनकी पत्नी और अभिनेत्री Hema Malini ग्रहण करेंगी।
इस भावुक मौके पर हेमा मालिनी ने कहा कि यह पूरे परिवार के लिए गर्व और भावनाओं से भरा पल है। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी Ahana Deol समारोह में उनके साथ मौजूद रहेंगी, जबकि Esha Deol भी शामिल होना चाहती थीं लेकिन किसी कारणवश नहीं आ पाएंगी।
IPL 2026 : प्लेऑफ की चार टीमें तय, जानिए कब और कहां होंगे मुकाबले
हेमा मालिनी ने कहा, “यह मेरे लिए बेहद इमोशनल मोमेंट है। पूरा परिवार बहुत खुश है। Sunny Deol और Bobby Deol सहित सभी परिवारजन इस सम्मान को लेकर गर्व महसूस कर रहे हैं।”
नवंबर 2025 में हुआ था निधन
बताया जा रहा है कि धर्मेंद्र का 24 नवंबर 2025 को 89 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था। उनके निधन से फिल्म इंडस्ट्री और प्रशंसकों में शोक की लहर दौड़ गई थी। परिवार के लिए यह बड़ा सदमा था और अब धीरे-धीरे सभी खुद को संभालने की कोशिश कर रहे हैं।
धर्मेंद्र की निजी जिंदगी भी रही चर्चा में
धर्मेंद्र की निजी जिंदगी भी हमेशा सुर्खियों में रही। उनकी पहली शादी Prakash Kaur से हुई थी, जिनसे उनके चार बच्चे — सनी देओल, बॉबी देओल, विजेता और अजेता हैं। बाद में उन्होंने अभिनेत्री हेमा मालिनी से दूसरी शादी की।
धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की प्रेम कहानी बॉलीवुड की चर्चित लव स्टोरीज़ में गिनी जाती है। दोनों की दो बेटियां अहाना और ईशा देओल हैं।
फार्महाउस में बिताते थे समय
अपने जीवन के अंतिम वर्षों में धर्मेंद्र अपने फार्महाउस में रहना पसंद करते थे। उन्हें खेती और प्रकृति के बीच समय बिताना बेहद पसंद था। सादगीभरा जीवन जीने वाले धर्मेंद्र ने अपने अभिनय, संवाद अदायगी और दमदार व्यक्तित्व से भारतीय सिनेमा में अमिट छाप छोड़ी।

More Stories
‘Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai’ ट्रेलर पर बवाल: Mouni Roy बनीं Varun Dhawan की मां, सोशल मीडिया पर उठे सवाल
Cannes 2026 : पिंक आउटफिट में छाईं ऐश्वर्या राय बच्चन, बेटी आराध्या बच्चन के कॉन्फिडेंस ने जीता दिल
2026 में पारंपरिक दलों को पछाड़ती एक ‘काल्पनिक पार्टी’: CJP का उभार, मुख्यधारा की राजनीति की विफलता का प्रमाण।