PM Modi’ नई दिल्ली।’ पश्चिम बंगाल के झारग्राम में झालमुड़ी बेचने वाले दीपक कुमार को जान से मारने की धमकियां मिलने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि उन्हें पाकिस्तान और बांग्लादेश से फोन और वीडियो कॉल के जरिए धमकियां दी जा रही हैं। कॉल करने वाले लोगों ने उनकी दुकान को बम से उड़ाने तक की चेतावनी दी है।
दीपक कुमार उस समय सुर्खियों में आए थे, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बंगाल चुनाव प्रचार के दौरान उनकी दुकान से झालमुड़ी खरीदकर खाई थी। इस घटना के बाद दीपक कुमार सोशल मीडिया और राजनीतिक चर्चाओं में काफी लोकप्रिय हो गए थे।
वीडियो कॉल में दी गई धमकी
दीपक कुमार के मुताबिक, पिछले कुछ दिनों से उनके मोबाइल पर लगातार अंतरराष्ट्रीय नंबरों से कॉल आ रहे हैं। कुछ लोगों ने वीडियो कॉल कर उन्हें डराने और दुकान बंद करने की धमकी दी। आरोप है कि कॉल करने वालों ने कहा कि अगर उन्होंने दुकान नहीं बंद की तो उसे बम से उड़ा दिया जाएगा।
पुलिस से लगाई सुरक्षा की गुहार
धमकियों से डरे दुकानदार ने स्थानीय पुलिस से शिकायत कर सुरक्षा की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साइबर सेल भी कॉल और वीडियो कॉल के स्रोत का पता लगाने में जुटी हुई है।
इलाके में बढ़ाई गई सतर्कता
घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले को गंभीरता से लिया गया है और जल्द ही आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।
इस घटना के सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में भी चिंता का माहौल है।

More Stories
National Green Tribunal : मुंबई, रायपुर और जयपुर क्रिकेट स्टेडियम में NGT की रोक जारी, खेल गतिविधियों पर प्रतिबंध
पूर्व कांग्रेस सांसद Sajjan Kumar’ का तिहाड़ में निधन, सिख विरोधी दंगों के मामले में काट रहे थे उम्रकैद
Twisha Sharma Case: 20 लाख के शेयरों को लेकर बढ़ा था विवाद, CBI चार्जशीट में पति-सास पर गंभीर आरोप