PM Modi’ रायपुर।’ युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में केंद्र सरकार एक बार फिर बड़ा कदम उठाने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 मई 2026 को देशभर में आयोजित होने वाले 19वें रोजगार मेले का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शुभारंभ करेंगे। इस दौरान देश के 47 विभिन्न स्थानों पर एक साथ कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
इस रोजगार मेले के तहत देशभर के 51 हजार से अधिक चयनित अभ्यर्थियों को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे। रायपुर में इसका आयोजन दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर रेल मंडल द्वारा किया जा रहा है।
साइंस कॉलेज के पास होगा कार्यक्रम
रायपुर में रोजगार मेले का आयोजन पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम, एनआईटी के सामने साइंस कॉलेज के पास किया जाएगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में चयनित अभ्यर्थी, रेलवे अधिकारी और प्रशासनिक प्रतिनिधि शामिल होंगे।
युवाओं में उत्साह का माहौल
सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र मिलने की खबर से युवाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। रोजगार मेले के जरिए विभिन्न विभागों में चयनित उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र सौंपे जाएंगे। केंद्र सरकार का उद्देश्य युवाओं को पारदर्शी और तेज भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराना है।
कई विभागों में दी जाएगी नियुक्ति
जानकारी के अनुसार, रोजगार मेले में रेलवे, डाक विभाग, गृह मंत्रालय, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग समेत कई केंद्रीय विभागों में चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे।
यह आयोजन देशभर में रोजगार सृजन और युवाओं को अवसर देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

More Stories
CG Weather Today : छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर जारी, कई जिलों में झमाझम बरसे बादल; रायपुर में बढ़ा तापमान
CG Police Transfer : छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा फेरबदल, 35 अधिकारियों के तबादले, देखें पूरी लिस्ट
Bhilai Factory Accident News : सिस्कोल फैक्ट्री में जॉब हैंडलिंग के दौरान हादसा, मजदूर की मौत से मचा हंगामा