CG NEWS : रायपुर से सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों को सप्ताह में कुछ दिन “वर्क फ्रॉम होम” की सुविधा देने पर विचार किया जा सकता है। इस संबंध में छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव को पत्र भेजकर मांग की है।
फेडरेशन ने पत्र में कहा है कि दिल्ली की तर्ज पर छत्तीसगढ़ में भी कर्मचारियों को घर से काम करने की अनुमति दी जानी चाहिए। संगठन का तर्क है कि डिजिटल और ई-ऑफिस सिस्टम लागू होने के बाद कई सरकारी काम ऑनलाइन आसानी से किए जा सकते हैं।
CG Breaking News : पिता के सामने ही बेटे ने तोड़ा दम , आकाशीय बिजली ने छीन ली जान
बताया जा रहा है कि यह मांग पेट्रोल-डीजल की बढ़ती खपत और ईंधन बचत को ध्यान में रखते हुए उठाई गई है। फेडरेशन का कहना है कि रोजाना हजारों कर्मचारी रायपुर से नया रायपुर स्थित मंत्रालय और अन्य कार्यालयों तक सफर करते हैं, जिससे ईंधन की खपत बढ़ती है।
इस मामले में विष्णुदेव साय सरकार द्वारा विचार किए जाने की संभावना जताई जा रही है। यदि प्रस्ताव को मंजूरी मिलती है, तो प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत मिल सकती है।

More Stories
Census Rules Changed : जनगणना में बड़ा बदलाव, महिलाओं को पति का नाम बताने की नहीं होगी बाध्यता
CG NEWS : नकली नोट छापने वाले गिरोह का खुलासा, 6.5 लाख की फेक करेंसी जब्त
Police Action : पेट्रोल पंपों पर अब चस्पा होंगे इमरजेंसी नंबर, बदमाशों की खैर नहीं, पुलिस ने कसी कमर