Census Rules Changed : रायपुर।’ छत्तीसगढ़ में जनगणना प्रक्रिया को लेकर बड़ा बदलाव किया गया है। राज्य सरकार के गृह विभाग ने स्पष्ट किया है कि अब किसी भी महिला को जनगणना के दौरान अपने पति या मृत पति का नाम बताने के लिए बाध्य नहीं किया जाएगा।
सरकार का यह फैसला महिलाओं की सामाजिक और पारंपरिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। प्रदेश के कई ग्रामीण और पारंपरिक समाजों में महिलाएं आज भी अपने पति का नाम सार्वजनिक रूप से लेने से परहेज करती हैं। इसे सामाजिक मर्यादा और सम्मान से जोड़कर देखा जाता है।
Petrol Diesel Price Hike : 2 साल का रिकॉर्ड टूटा , लंबे समय बाद फिर महंगे हुए पेट्रोल और डीजल
गृह विभाग ने अधिकारियों को निर्देश जारी करते हुए कहा है कि जनगणना के दौरान जानकारी एकत्र करते समय स्थानीय परंपराओं और सामाजिक मान्यताओं का पूरा सम्मान किया जाए। अधिकारियों से संवेदनशीलता के साथ व्यवहार करने को कहा गया है।
सरकार का कहना है कि जनगणना का मुख्य उद्देश्य सही और सटीक आंकड़े जुटाना है, न कि किसी व्यक्ति या समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाना। इस फैसले के बाद महिलाओं को जनगणना प्रक्रिया में अधिक सहजता महसूस होने की उम्मीद जताई जा रही है।

More Stories
छत्तीसगढ़ में बिजली दरों में बढ़ोतरी, 1 जुलाई से घरेलू उपभोक्ताओं पर पड़ेगा असर
NEET UG Exam 2026 : वायुसेना के विशेष विमान से पहुंचे NEET-UG प्रश्नपत्र, सुरक्षा के बीच स्ट्रांग रूम में रखे गए
CG BREAKING : छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 13 जुलाई से शुरू होगा, 5 दिनों में होंगी 5 बैठकें, वित्तीय मामलों पर होगी चर्चा