रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में ‘स्ट्रेंजर मीटअप पार्टी’ के नाम से आयोजित किए जा रहे एक इवेंट को लेकर भारी विवाद खड़ा हो गया है। शहर के न्यू राजेंद्र नगर स्थित एक कैफे में आयोजित होने वाली इस पार्टी के खिलाफ हिंदूवादी संगठनों ने मोर्चा खोल दिया है। विरोध के बाद फिलहाल इवेंट को रद्द कर दिया गया है, लेकिन इस तरह की ‘स्पीड डेटिंग’ पार्टियों के नाम पर युवाओं को लुभाने वाले गिरोहों के सक्रिय होने से शहर में हड़कंप मचा हुआ है।
क्या है पूरा मामला?
सोशल मीडिया पर ‘स्ट्रेंजर मीटअप पार्टी’ का एक पोस्टर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि इस इवेंट के लिए पंजाब की किसी इवेंट कंपनी ने कॉल करके वेन्यू बुक किया था। इस पार्टी को ‘स्पीड मीटिंग’ या ‘स्पीड डेटिंग’ का नाम दिया गया था।
-
क्या होती है पार्टी: इस तरह के इवेंट में अनजान लड़के-लड़कियों को एक साथ लाकर ‘आइस-ब्रेकिंग गेम्स’, डांस और म्यूजिक के जरिए बातचीत करने के लिए प्रेरित किया जाता है।
-
विवाद की वजह: हिंदूवादी संगठनों ने इसे भारतीय संस्कृति के खिलाफ और युवाओं को गलत रास्ते पर धकेलने वाला आयोजन बताया है। वायरल हो रहे वीडियो में लड़कों-लड़कियों को पार्टी के नाम पर आमंत्रित करते हुए दिखाया गया था, जिस पर ‘वुमंस की बुकिंग हाउसफुल’ और ‘लॉस्ट थ्री स्लॉट फ्री’ जैसे आपत्तिजनक मैसेज लिखे थे।
विरोध और पुलिस की सख्ती
पोस्टर वायरल होने के बाद बजरंग दल और अन्य हिंदू संगठनों ने इस आयोजन के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है। संगठनों का आरोप है कि ये गिरोह युवाओं को प्रलोभन देकर उन्हें ‘गंदी पार्टियों’ में शामिल होने के लिए मजबूर कर रहे हैं। विरोध प्रदर्शन और हंगामे की आशंका के बाद कैफे संचालक ने इवेंट को रद्द करने का फैसला लिया है।
साजिश की आशंका
सूत्रों का दावा है कि इवेंट ऑर्गेनाइजर्स के तार बाहरी राज्यों से जुड़े हुए हैं और वे अपनी राजनीतिक पहुंच का इस्तेमाल करके किसी दूसरी जगह पर, दूसरे नाम से इसी तरह की पार्टी आयोजित करने की जुगत में हैं। प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए ऐसी गतिविधियों पर नजर रखना शुरू कर दिया है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि यदि शहर में कहीं भी अश्लीलता फैलाने वाले ऐसे इवेंट होते हैं, तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

More Stories
Raipur Police Commissionerate 12 June 2026: सड़क हादसों से लेकर मादक पदार्थों की तस्करी तक, नए भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं में कानूनी एक्शन रिपोर्ट
CG Crime News : बालोद में शर्मनाक वारदात’ कोतवाल गिरफ्तार, चॉकलेट का लालच देकर 8 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म
Raipur Police Commissionerate 11 June 2026: BNS और विशेष अधिनियमों के तहत 20 मामले दर्ज, जानें नए कानूनी प्रावधान