Iran Ship Seizure News 2026 , नई दिल्ली/तेहरान — खाड़ी देशों में तनाव चरम पर पहुंच गया है। ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने बुधवार को एक बड़े ऑपरेशन में दो अंतरराष्ट्रीय मालवाहक जहाजों को जब्त कर लिया। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इनमें से एक जहाज, Epaminodes, दुबई से गुजरात के मुंद्रा पोर्ट के लिए निकला था। ईरानी नौसेना ने इन जहाजों को होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) के पास रोका और अब उन्हें ईरान के तट की ओर ले जाया जा रहा है।
ईरानी मीडिया और आधिकारिक बयानों के अनुसार, जब्त किए गए जहाजों की पहचान MSC Francesca और Epaminodes के रूप में हुई है। IRGC का दावा है कि इन जहाजों ने समुद्री नियमों का उल्लंघन किया और नेविगेशन सिस्टम के साथ छेड़छाड़ की, जिससे इस महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग की सुरक्षा खतरे में पड़ गई। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय जानकारों का मानना है कि यह कार्रवाई अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे ताजा तनाव का हिस्सा है।
लाइबेरिया के झंडे वाला जहाज Epaminodes जebel Ali (दुबई) से भारत के लिए महत्वपूर्ण माल लेकर आ रहा था। मरीन ट्रैफिक डेटा के अनुसार, इस समय जहाज का स्टेटस “स्टॉप्ड” दिखा रहा है। वहीं, दूसरा जहाज MSC Francesca पनामा के झंडे के साथ चल रहा था, जिसे कथित तौर पर इजरायल से जुड़े होने के संदेह में निशाना बनाया गया है।
“प्रशासन और जनता के बीच का सेतु”
चॉइस एवं सामान्य सेवा सुविधाओं के माध्यम से जनसेवा ही मेरा मुख्य आधार है। एक वकील, संपादक और लेखक के रूप में मेरी भूमिका लाभार्जन के लिए नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और व्यवस्था को मजबूत करने के लिए है।
More Stories
Trump Iran Attack Halted: जनरल डैन केन की चेतावनी के बाद बदली अमेरिकी रणनीति
डोनाल्ड ट्रंप की नई धमकी’ चीन-रूस को ईरान से दूर रहने की चेतावनी, NATO-EU पर भी बरसे
अमेरिका-ईरान युद्ध : होर्मुज विवाद के बीच अमेरिका का बड़ा सैन्य एक्शन, पहली बार B-1 बॉम्बर तैनात