CG NEWS , रायपुर — राजधानी रायपुर के वीआईपी रोड स्थित हाई-प्रोफाइल करेंसी टावर (Currency Tower) में लिफ्ट से जुड़ी लापरवाही रुकने का नाम नहीं ले रही है। दो दिन पहले छत्तीसगढ़ शासन की असिस्टेंट चीफ सेक्रेटरी (ACS) ऋचा शर्मा के लिफ्ट में फंसने के बाद अब कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता नितिन भंसाली भी इसी भयावह स्थिति का शिकार हो गए। लिफ्ट अचानक बीच में ही अटक गई, जिससे अंदर मौजूद नेता की सांसें फूलने लगीं। अंततः सुरक्षा गार्ड ने काफी मशक्कत के बाद दरवाजा खोलकर उन्हें बाहर निकाला।
सोमवार, 20 अप्रैल को इसी टावर की लिफ्ट में IAS ऋचा शर्मा करीब 20 मिनट तक फंसी रही थीं। उस समय लिफ्ट में न तो रोशनी थी और न ही वेंटिलेशन, जिससे उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। अभी उस घटना की जांच चल ही रही थी कि बुधवार को नितिन भंसाली के साथ भी वही हुआ। भंसाली जिम जाने के लिए लिफ्ट में सवार हुए थे, तभी तकनीकी खराबी के चलते लिफ्ट मंजिल के बीच में ही रुक गई।
भंसाली ने बताया कि लिफ्ट के अंदर इमरजेंसी अलार्म तक काम नहीं कर रहा था। उन्होंने चिल्लाकर बाहर मौजूद लोगों को संकेत दिया, जिसके बाद गार्ड ने मैन्युअली लिफ्ट के गेट को अनलॉक किया। इस घटना ने टावर के मेंटेनेंस और सुरक्षा मानकों की पोल खोलकर रख दी है। इतने बड़े कमर्शियल हब में बुनियादी सुरक्षा सुविधाओं का अभाव लोगों की जान पर भारी पड़ रहा है।
“प्रशासन और जनता के बीच का सेतु”
चॉइस एवं सामान्य सेवा सुविधाओं के माध्यम से जनसेवा ही मेरा मुख्य आधार है। एक वकील, संपादक और लेखक के रूप में मेरी भूमिका लाभार्जन के लिए नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और व्यवस्था को मजबूत करने के लिए है।
More Stories
विधायक Anuj Sharma के खिलाफ आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट हटाने के आदेश, हाईकोर्ट ने प्लेटफॉर्म्स को भेजा नोटिस
NTA Exam Reform : पेपर लीक रोकने केंद्र का बड़ा कदम, हाई पावर्ड टास्क फोर्स गठन पर CM विष्णुदेव साय ने जताया आभार
CG NEWS : बलरामपुर में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप’ दो परिवारों के बीच खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों से हमला, 6 घायल