CG NEWS : कवर्धा। जिले के पांडातराई थाना क्षेत्र से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां एक दंपति ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और स्थानीय लोग स्तब्ध हैं।
मामला जंगलपुर गांव का है, जहां मृतकों की पहचान रामलाल चंद्रवंशी और रीना चंद्रवंशी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों पहले से शादीशुदा थे, लेकिन करीब चार साल पहले घर से भागकर उन्होंने एक-दूसरे से विवाह कर लिया था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों के शव उनके घर के अंदर फंदे पर लटके हुए मिले। घटना की खबर मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई पूरी की।
इसके बाद दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है।
इस दर्दनाक घटना ने क्षेत्र में शोक की लहर फैला दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।
About The Author
Anil Dewangan
“प्रशासन और जनता के बीच का सेतु”
चॉइस एवं सामान्य सेवा सुविधाओं के माध्यम से जनसेवा ही मेरा मुख्य आधार है। एक वकील, संपादक और लेखक के रूप में मेरी भूमिका लाभार्जन के लिए नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और व्यवस्था को मजबूत करने के लिए है।

More Stories
CG RERA का बड़ा एक्शन’ 595 प्रमोटर्स को नोटिस जारी, कॉमन एरिया और दस्तावेज हस्तांतरण में बरती लापरवाही
CG Ration Card New Rule : राशन कार्ड सेवाएं हुईं ऑनलाइन, अब घर बैठे करें आवेदन’ तुरंत मिलेगा आवेदन नंबर और रसीद
PM Modi’ के बयान पर भूपेश बघेल का पलटवार, बोले- पेट्रोल-डीजल, महंगाई और NEET पर भी जवाब दें प्रधानमंत्री