नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 (सेशन-1) का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस साल करीब 26 लाख छात्र-छात्राओं का इंतजार खत्म हो गया है। खास बात यह रही कि बोर्ड ने 12वीं के पहले 10वीं का रिजल्ट घोषित किया है, क्योंकि इस वर्ष से दो चरणों में परीक्षा प्रणाली लागू की जा रही है।
दो चरणों में होगी परीक्षा, मई में सेकेंड एग्जाम
CBSE ने इस साल पहली बार 10वीं बोर्ड परीक्षा को दो चरणों में आयोजित करने का निर्णय लिया है। दूसरा एग्जाम 15 मई से 1 जून 2026 के बीच आयोजित किया जाएगा। केवल वही छात्र सेकेंड एग्जाम दे सकेंगे, जिन्होंने पहले चरण की परीक्षा दी है। छात्र अधिकतम तीन विषयों में दोबारा परीक्षा देकर अपने अंक सुधार सकते हैं।
CG CRIME NEWS : रहस्यमयी हालात में सगे भाई-बहन की मौत, गांव में दहशत
पास होने के लिए जरूरी हैं इतने नंबर
CBSE के नियमों के अनुसार, छात्रों को पास होने के लिए प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य है।
- एक या दो विषय में कम अंक आने पर कंपार्टमेंट परीक्षा का मौका मिलेगा
- दो से अधिक विषयों में 33% से कम अंक होने पर छात्र फेल घोषित किया जाएगा
इन प्लेटफॉर्म्स पर देखें रिजल्ट
छात्र अपना रिजल्ट निम्न माध्यमों से आसानी से चेक कर सकते हैं:
- CBSE की आधिकारिक वेबसाइट
- CBSE रिजल्ट पोर्टल
- DigiLocker
- UMANG App
ऐसे करें रिजल्ट डाउनलोड
रिजल्ट देखने के लिए छात्र इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें:
- results.cbse.nic.in पर जाएं
- “Secondary School Examination (Class X) 2026” लिंक पर क्लिक करें
- रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी, जन्म तिथि और सिक्योरिटी पिन दर्ज करें
- “Submit” पर क्लिक करें
- स्क्रीन पर मार्कशीट दिखाई देगी, जिसे डाउनलोड कर सकते हैं
डायरेक्ट लिंक एक्टिव
छात्र नीचे दिए गए पोर्टल्स पर जाकर तुरंत अपना रिजल्ट देख सकते हैं:
- results.cbse.nic.in
- cbse.gov.in
- results.nic.in
- results.digilocker.gov.in
- umang.gov.in

More Stories
Bengal Elections : I-PAC के काम बंद करने की खबर पर घमासान, TMC ने बताया ‘चुनावी साजिश’
Big Decision of High Court : मथुरा श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद’ हाई कोर्ट ने खारिज की मुस्लिम पक्ष की आपत्ति
Priyanka Gandhi : लोकसभा में सरकार की हार , प्रियंका बोलीं—’सीटें बढ़ाने का बिल गिरना लोकतंत्र की जीत’, मोदी सरकार पर साधा निशाना