रायपुर, 05 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के CM Say’ का रविवार को होने वाला जशपुर जिले के कुनकुरी का महत्वपूर्ण दौरा खराब मौसम की भेंट चढ़ गया। रायपुर में सुबह से छाए बादलों और कम दृश्यता (Low Visibility) के कारण मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर सका। निर्धारित समय से काफी देर तक इंतजार करने के बाद, सुरक्षा और तकनीकी कारणों से आखिरकार इस दौरे को स्थगित करने का निर्णय लिया गया।
हेलीपेड पर घंटों किया इंतजार
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह रायपुर के पुलिस लाइन हेलीपेड पहुँच गए थे। उन्हें हेलीकॉप्टर से सीधे कुनकुरी के लिए रवाना होना था।
-
इंतजार का दौर: सीएम ने करीब 1 घंटे 40 मिनट तक हेलीपेड के वीआईपी लाउंज में मौसम साफ होने का इंतजार किया।
-
एटीसी की रिपोर्ट: इस दौरान लगातार एटीसी (Air Traffic Control) और मौसम विभाग से संपर्क साधा गया, लेकिन जशपुर और रास्ते के रूट पर ‘वेदर क्लीयरेंस’ नहीं मिल पाया। घने बादलों और बारिश की संभावना को देखते हुए पायलट ने उड़ान भरना जोखिम भरा बताया।
कुनकुरी में था भव्य कार्यक्रम
मुख्यमंत्री का यह दौरा कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र के लिए काफी अहम माना जा रहा था। वहां कई विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमिपूजन के साथ-साथ एक विशाल जनसभा को संबोधित करने की तैयारी थी। मुख्यमंत्री के आगमन की खबर से क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और आम जनता में भारी उत्साह था, लेकिन दौरा रद्द होने की सूचना मिलते ही वहां मौजूद लोगों में मायूसी छा गई।

More Stories
CG NEWS : बड़ा फर्जीवाड़ा’ शिक्षकों के नाम पर फर्जी नियुक्ति पत्र जारी, मचा हड़कंप
CG NEWS : आधुनिकता की अंधी दौड़’ दुर्ग में स्कूली छात्रा का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर नैतिकता पर छिड़ी बहस
गृहमंत्री Vijay Sharma ‘का बड़ा बयान’ ‘फांसी की सजा दिलाने का करेंगे प्रयास, अपराधी जल्द होंगे सलाखों के पीछे’