बिलासपुर/कोरबा (19 मार्च 2026): अखिल भारत हिन्दू महासभा, छत्तीसगढ़ प्रदेश कमेटी द्वारा बिलासपुर जिले में संगठन को मजबूती प्रदान करते हुए एक अहम विस्तार किया गया है। बुधवार, 18 मार्च 2026 को आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष श्री समित मुखर्जी की प्रमुख उपस्थिति और मार्गदर्शन में नवनियुक्त पदाधिकारियों को पदभार ग्रहण करवाया गया।

श्रीमती अनामिका दुबे बनीं प्रदेश सचिव
प्रदेश उपाध्यक्ष समित मुखर्जी और प्रदेश महासचिव अविनाश सिंह सन्धु की मौजूदगी में श्रीमती अनामिका दुबे को अखिल भारतीय हिन्दू महासभा छत्तीसगढ़ का प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया। इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के सौंपे जाने से बिलासपुर क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में काफी हर्ष का माहौल है।
’महिला सभा’ का हुआ गठन
संगठन में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से, प्रदेश नेतृत्व द्वारा हिन्दू महासभा की संबद्ध इकाई ‘महिला सभा’ का भी विधिवत गठन किया गया। इस दौरान:
श्रीमती ललिता मरकाम को महिला सभा का जिला अध्यक्ष (बिलासपुर) नियुक्त किया गया।
प्रदेश उपाध्यक्ष श्री समित मुखर्जी एवं अन्य वरिष्ठ नेताओं के हाथों अन्य सदस्यों को भी नियुक्ति पत्र देकर पदभार ग्रहण करवाया गया।
नवनियुक्त सदस्यों में श्रीमती रीना झा, श्रीमती सुमन द्विवेदी, श्रीमती अंजना यादव, श्रीमती अंजु कोसले, श्रीमती आशा साहू, श्रीमती लक्ष्मी साहू, श्रीमती आशा शर्मा और श्रीमती कुसुम माहेश्वरी शामिल हैं।
प्रदेश उपाध्यक्ष समित मुखर्जी ने दीं शुभकामनाएं
बिलासपुर जिला कमेटी के गठन के इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष श्री समित मुखर्जी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का संगठन में स्वागत किया और उन्हें अपनी हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उनके साथ इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव श्री अविनाश सिंह सन्धु, रायगढ़ जिलाध्यक्ष श्री सुनील शर्मा और कोरबा जिलाध्यक्ष श्री मुकेश पाण्डेय भी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे और संगठन के विस्तार पर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की।

More Stories
जंतर-मंतर प्रदर्शनकारियों के साथ Rahul Gandhi’ की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कार्रवाई को लेकर सरकार पर साधा निशाना
Meta ने भारत सरकार से मांगी माफी, चाइल्ड पोर्न और डीपफेक कंटेंट पर जताया खेद
No Insurance No Fuel : सड़क सुरक्षा के लिए सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, केंद्र सरकार को निर्देश