हरदोई में पीड़ित का बयान, वाराणसी में पुलिस का डेरा
जांच का दायरा बढ़ाते हुए प्रयागराज पुलिस की एक अन्य टीम ने हरदोई का दौरा किया। वहां पुलिस ने पीड़ित बच्चे के परिवार का विस्तृत बयान दर्ज किया है। परिवार ने पुलिस को घटना से जुड़े कई महत्वपूर्ण साक्ष्य और जानकारी देने का दावा किया है। इधर वाराणसी पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय प्रशासन से संपर्क साधा है। मठ के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि कानून सबके लिए बराबर है और साक्ष्यों के आधार पर ही आगे की कार्रवाई तय होगी।
“मैं भाग नहीं रहा, सामना करूंगा” – अविमुक्तेश्वरानंद
पुलिस की दस्तक के बीच शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने अपना रुख स्पष्ट किया है। उन्होंने अपने अनुयायियों और भक्तों से शांत रहने की अपील की है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में वह एक भावुक महिला भक्त को सांत्वना देते नजर आ रहे हैं। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि वह कानून की प्रक्रिया से भागने वाले नहीं हैं और हर सवाल का जवाब देने के लिए तैयार हैं।
धार्मिक हलकों में हलचल और आधिकारिक बयान
“गुरु गड़बड़ निकल जाए तब रोना चाहिए। अभी जांच होने दो। मैं कहीं भाग नहीं रहा हूं, पुलिस का सामना करूंगा। सत्य की विजय होगी।”
— स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद, शंकराचार्य (भक्तों को संबोधित करते हुए)

More Stories
UPI Transaction : 5 हजार हो या 1 लाख, इन ट्रांजेक्शन पर 5 रुपये से ज्यादा नहीं लगेगा MDR चार्ज
Jammu Birthday Party Murder : चेहरे पर केक लगाने से शुरू हुआ विवाद, दोस्त की हत्या के बाद आरोपी फरार
Delhi Murder Case : 50 से ज्यादा CCTV फुटेज खंगालकर पुलिस ने सुलझाया केस, 4 आरोपी गिरफ्तार