CG News , रायपुर — छत्तीसगढ़ की राजधानी में रहने वाले नागरिकों को अगले दो महीनों के भीतर ट्रैफिक जाम से बड़ी राहत मिलने वाली है। पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला और नगर निगम कमिश्नर विश्वदीप ने संयुक्त रूप से एक “मेगा रोड मैनेजमेंट प्लान” तैयार किया है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य शहर के प्रमुख मार्गों और व्यस्त बाजारों को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त बनाना है। मंगलवार को पुलिस कंट्रोल रूम में हुई उच्च स्तरीय बैठक में इस कार्ययोजना पर मुहर लगी, जिसमें शहर के तीनों जोन के पुलिस उपायुक्त शामिल हुए।
2 महीने का अल्टीमेटम: शास्त्री बाजार और मालवीय रोड पर फोकस
प्रशासन ने शहर के सबसे व्यस्त इलाकों जैसे मालवीय रोड, शास्त्री बाजार, गोल बाजार और जयस्तंभ चौक के लिए विशेष रणनीति बनाई है। योजना के पहले चरण में दुकानदारों को स्वयं अतिक्रमण हटाने की हिदायत दी जाएगी। इसके बाद निगम और पुलिस की संयुक्त टीम सड़कों पर उतरेगी। सड़क पर सामान रखने वाले दुकानदारों और बेतरतीब वाहन पार्क करने वालों के खिलाफ भारी जुर्माना और जब्ती की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस कमिश्नर ने स्पष्ट किया है कि बार-बार नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कानूनी धाराओं के तहत मुकदमा भी दर्ज हो सकता है।
“यातायात का दबाव कम करना हमारी प्राथमिकता है। हम केवल जुर्माना नहीं लगाएंगे, बल्कि सड़क पर स्थाई और अस्थाई बाधाओं को पूरी तरह खत्म करेंगे। नागरिकों को सुरक्षित आवागमन सुविधा देना ही इस 2 माह के प्लान का मूल लक्ष्य है।”
“प्रशासन और जनता के बीच का सेतु”
चॉइस एवं सामान्य सेवा सुविधाओं के माध्यम से जनसेवा ही मेरा मुख्य आधार है। एक वकील, संपादक और लेखक के रूप में मेरी भूमिका लाभार्जन के लिए नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और व्यवस्था को मजबूत करने के लिए है।
More Stories
CG BREAKING : रायपुर में गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, DRI ने पकड़ा गांजा से भरा ट्रक
ओडिशा-छत्तीसगढ़ सीमा पर माओवादियों का बड़ा डंप बरामद, भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक जब्त
ट्रांसपोर्ट कारोबारी के यहां स्टेट GST का छापा’ दूसरे दिन 9 घंटे चली जांच, कंप्यूटर और पुराने रिकॉर्ड खंगाले, BSP और दो सीमेंट फैक्ट्रियों के मिले वर्क ऑर्डर