सुरक्षा घेरे में चोरी: 6 घंटे बाद लौटे तो खाली मिले बॉक्स
धनंजय यादव के अनुसार, सोमवार (16 फरवरी) दोपहर करीब 12 बजे सुरक्षाकर्मियों ने पीएम मोदी के 2 बजे के दौरे के मद्देनजर स्टॉल खाली करने को कहा। सीईओ ने जब अपने कीमती डिवाइस साथ ले जाने की बात कही, तो उन्हें कथित तौर पर आश्वासन दिया गया कि सुरक्षाकर्मी वहां तैनात रहेंगे और सामान सुरक्षित रहेगा। शाम 6 बजे जब वह वापस लौटे, तो उनके स्टॉल पर केवल खाली बॉक्स पड़े थे और डिवाइस गायब थे। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर खाली बॉक्स की तस्वीरें साझा करते हुए दिल्ली पुलिस और आयोजकों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं।
“यह बेहद निराशाजनक है। जब पूरे एरिया में केवल सुरक्षाकर्मी और आधिकारिक अमला ही मौजूद था, तो हाई-सिक्योरिटी जोन से हमारे डिवाइस कैसे गायब हो सकते हैं? हमने इस समिट के लिए भारी निवेश किया था, लेकिन यह अनुभव हमारे लिए दर्दनाक रहा।”

More Stories
Vietnam Boat Accident : फु क्वोक द्वीप के पास भारतीय पर्यटकों से भरी नाव पलटी, 15 की मौत’ रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
Vietnam Boat Accident : भारतीय पर्यटकों से भरी नाव वियतनाम में हादसे का शिकार, कई लोग लापता’ राहत-बचाव अभियान जारी
Shraddha Walkar Case : श्रद्धा हत्याकांड का आरोपी आफताब जेल में कर रहा Sociology की पढ़ाई, परीक्षा के कारण टली कोर्ट की सुनवाई