Jaya Chemical Factory राजनांदगांव। जिले के घुमका थाना क्षेत्र अंतर्गत जालबांधा के मोहंदी गांव स्थित जया केमिकल फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे फैक्ट्री परिसर में अफरा–तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया।
Motorola Razr 60 Ultra 5G Price Drop : Amazon पर ₹30,000 की भारी छूट, जानें नए ऑफर्स और फीचर्स
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग की लपटें इतनी तेज थीं कि दूर-दूर तक दिखाई दे रही थीं। घने काले धुएं का गुबार आसमान में फैल गया, जिससे आसपास के इलाके में भय का माहौल बन गया। एहतियातन प्रशासन ने फैक्ट्री परिसर को तुरंत खाली कराया और आसपास के क्षेत्र को सुरक्षा घेरे में ले लिया। कर्मचारियों और ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।
घुमका थाना प्रभारी विजय कुमार मिश्रा ने बताया कि आग लगने के स्पष्ट कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट या किसी रासायनिक प्रतिक्रिया की आशंका जताई जा रही है। दमकल कर्मी लगातार आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटे हुए हैं।
अधिकारियों के अनुसार, अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है। हालांकि मौके पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और पूरे घटनाक्रम पर प्रशासन की नजर बनी हुई है। आग पूरी तरह बुझने के बाद ही नुकसान का सही आकलन किया जा सकेगा।
फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है, वहीं प्रशासन ने आसपास के लोगों से सतर्क रहने और सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की है।

More Stories
LIVE छत्तीसगढ़ विधानसभा मानसून सत्र: पिंक ई-रिक्शा से विधानसभा पहुंचे मंत्री गुरु खुशवंत साहेब और विधायक ललित चंद्राकर
Chhattisgarh Crime News : कोरिया नौगई तिहरा हत्याकांड, घटनास्थल पहुंची CBI की 5 सदस्यीय टीम, जांच शुरू
CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार धीमी, कई इलाकों में बढ़ी गर्मी और उमस