CRIME WATCH 14 Feb 2026
सुरक्षित समाज हेतु पुलिस-जनता का साथ जरूरी है। सजग बनें, पुलिस का सहयोग करें। आपकी एक सूचना बड़े अपराध को रोक सकती है।
SOURCE: – PRESS BRIFING MORNING DATE 14 Feb 2026
14 फरवरी 2026 की प्रातः प्रेस नोट के आधार पर विभिन्न थाना क्षेत्रों में दर्ज हुए अपराधों का विस्तृत समाचार प्रस्तुत है:
1. टिकरापारा थाना: गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी
-
थाना: टिकरापारा
-
घटना दिनांक एवं स्थान: 31 जनवरी 2026 की शाम 18:30 बजे, काठाडीह रोड गोकुल नगर शराब दुकान के पास ।
-
BNS धाराएं: 296, 351-2
-
आरोपी: नरेश चंद्रवंशी
-
पीड़ित: देवानंद सिन्हा
-
विवरण: प्रार्थी देवानंद सिन्हा द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी नरेश चंद्रवंशी ने उनके साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी ।
2. राखी थाना: तेज और लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने से हादसा
-
थाना: राखी
-
घटना दिनांक एवं स्थान: 12 फरवरी 2026 की रात 21:30 बजे, गोल चौक कुहेरा के पास ।
-
BNS धाराएं: 281, 125
-
आरोपी: मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 10- बीजी/2511 का अज्ञात चालक
-
पीड़ित: सूर्यकांत निर्मलकर (उम्र 23 वर्ष)
-
विवरण: आरोपी चालक ने अपने दोपहिया वाहन को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुए प्रार्थी को टक्कर मारी, जिससे उन्हें चोटें आईं ।
3. विधान सभा थाना: ट्रक चालक की लापरवाही से कार क्षतिग्रस्त
-
थाना: विधान सभा
-
घटना दिनांक एवं स्थान: 13 फरवरी 2026 की शाम 18:00 बजे, रिंग रोड 3 पिरदा के पास ।
-
BNS धाराएं: 281
-
आरोपी: ट्रक क्रमांक सीजी 04- एनडब्लू/8216 का अज्ञात चालक
-
पीड़ित/संपत्ति: दीनेश चंद पाण्डे (उम्र 58 वर्ष) और उनकी कार
-
विवरण: आरोपी ट्रक चालक ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए प्रार्थी की कार को जोरदार टक्कर मारी, जिसके परिणामस्वरूप कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई ।
4. आरंग थाना: पारिवारिक विवाद में मारपीट
-
थाना: आरंग
-
घटना दिनांक एवं स्थान: 13 फरवरी 2026 की शाम 17:00 बजे, श्रीराम विहार, आरंग ।
-
BNS धाराएं: 296, 115-2
-
आरोपी: रामकुमार गुप्ता (उम्र 55 वर्ष)
-
पीड़ित: कुमारी आर्या गुप्ता (उम्र 23 वर्ष)
-
विवरण: यह पारिवारिक विवाद का मामला है जिसमें आरोपी रामकुमार गुप्ता (जो कि प्रार्थीया के पिता हैं) ने अपनी बेटी को गालियां दीं और हाथ-मुक्कों से मारपीट कर उसे चोट पहुंचाई ।
5. राजेन्द्र नगर थाना: ऑनलाइन लाइव सट्टा खेलते आरोपी गिरफ्तार
-
थाना: राजेन्द्र नगर
-
घटना दिनांक एवं स्थान: 13 फरवरी 2026 की दोपहर 13:20 बजे, लालपुर ओवर ब्रिज के नीचे ।
-
धाराएं: जुआ एक्ट 7, बीएनएस 112
-
आरोपी: विशाल ढामेचा (उम्र 28 वर्ष) और सौख पंजवानी (उम्र 30 वर्ष)
-
विवरण: पुलिस ने आरोपियों को मोबाइल फोन के माध्यम से ऑनलाइन लाइव सट्टा खिलाते हुए रंगे हाथों पकड़ा । उनके पास से 02 मोबाइल फोन और 10,000 रुपये नकद जब्त कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है ।
6. दीनदयाल उपाध्याय नगर (डीडी नगर): अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तारी
-
थाना: दीनदयाल उपाध्याय नगर
-
घटना दिनांक एवं स्थान: 13 फरवरी 2026 की शाम 16:30 बजे, मटकोडवापारा चंगोराभाठा ।
-
धाराएं: आबकारी एक्ट 34-1
-
आरोपी: चंदा ध्रुव (उम्र 32 वर्ष)
-
विवरण: पुलिस ने महिला आरोपी के कब्जे से 1100 रुपये कीमत की 11 पाव देशी शराब और 250 रुपये बिक्री की रकम जब्त कर उसे गिरफ्तार कर लिया है ।
7. राखी थाना: ठेले में अवैध रूप से शराब पिलाते गिरफ्तारी
-
थाना: राखी
-
घटना दिनांक एवं स्थान: 13 फरवरी 2026 की शाम 19:30 बजे, ग्राम निमोरा ।
-
धाराएं: आबकारी एक्ट 36 सी
-
आरोपी: चैतराम यादव (उम्र 39 वर्ष)
-
विवरण: पुलिस ने आरोपी को अपने ठेले में लोगों को अवैध रूप से शराब पिलाते हुए पकड़ा और उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया ।
संकट में हों? घबराएं नहीं! अपने नजदीकी थाने का नंबर और स्थान जानने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: 🔗 यहाँ क्लिक करें।
आपकी सुरक्षा, हमारी प्राथमिकता।
Chhattisgarh Police Apps के लिंक यहाँ से प्राप्त करें
रायपुर जिले अंतर्गत सभी थानों के बीते दिनों में अपराध घटनाक्रम जानने के लिए हमारे WhatsApp चैनल में बने रहें …..
Sashakt App स्मार्ट पुलिसिंग की ओर बड़ा कदम ‘सशक्त ऐप’ से अब जनता बनेगी पुलिस की ‘तीसरी आँख’
विशेष समाचार: ‘सशक्त एवं समृद्ध छत्तीसगढ़’ की झलक के साथ साल 2026 का कैलेंडर जारी



More Stories
Valentine Day Security 2026 : वैलेंटाइन-डे अलर्ट 33 पेट्रोलिंग पार्टियां अलर्ट, भीम आर्मी बोली- प्रेमियों पर न हो हमला
Unique temple in CG : प्रेमिका की तस्वीर और पत्र चढ़ाते हैं प्रेमी, मुकड़ी मावली माता मिलाती हैं बिछड़ा प्यार
CG Crime News : संदेह के घेरे में SDO की मौत , कार के अंदर मृत मिले CGMSC के अधिकारी, बोधघाट पुलिस जांच में जुटी