Indore NEWS: इंदौर का करोड़पति भिखारी- वो सिर्फ मांगने नहीं, ज्वेलरी दुकान मालिकों से ब्याज वसूलने निकलता था।
हैरानी की बात यह है कि सहानुभूति के आधार पर सरकार से पीएम आवास पाने वाला भिखारी मांगीलाल साल 2022 से इंदौर के सर्राफा क्षेत्र में भीख मांगता आ रहा है. मांगीलाल कहता है कि वह किसी से जबरन भीख नहीं मांगता है, लोग उसे सहानुभूति में पैसे देते हैं।
मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में शनिवार को भिक्षावृत्ति उन्मूलन के तहत चलाए अभियान के दौरान एक करोड़पति भिखारी का रेस्क्यू किया गया. इंदौर के सर्राफा क्षेत्र में भीख मांगते रेस्क्यू किए गए दिव्यांग भिखारी की दौलत के बारे में जब महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम को पता चला तो वो दांतों तल उंगली दबाने को मजबूर हो गए, क्योंकि वर्षों से भीख मांगने वाला दिव्यांग भिखारी करोड़ों की संपत्ति का मालिक निकला।
लकड़ी की गाड़ी के जरिए घिसड़-घिसड़ कर चलने वाले मांगीलाल की दशा-दिशा देकर लोग बिना मांगे ही उसे पैसे देते हैं. उसकी हर दिन की कमाई 500-1000 रुपए है. भिखारी मांगीलाल रोजाना सर्राफा बाजार व्यापारियों को सूद पर दिए भीख से कमाए पैसों का ब्याज वसूलने जाता है।
भिखारी मांगीलाल की हकीकत जानकर चौंक गई रेस्क्यू टीम
रिपोर्ट के मुताबिक इंदौर के सर्राफा क्षेत्र में वर्षों से भीख मांगने वाले भिखारी मांगीलाल का रेस्क्यू महिला और बाल विकास विभाग की टीम द्वारा चलाए गए भिक्षावृत्ति उन्मूलन अभियान के तहत किया गया. रेस्क्यू टीम के सामने जब भिखारी मांगीलाल की हकीकत में आई तो वो चौंक गई. सड़क पर घिसड़-घिसड़ कर भीख मांगने वाला मांगीलाल ब्याज पर पैसे बांटता है, वह 3 पक्के मकान और कार का मालिक निकला, जिसके लिए उसने ड्राइवर भी रखा हुआ है।
रेस्क्यू के बाद भिखारी की संपत्ति और काम-धंधे का खुलासा हुआ
गौरतलब है इंदौर को भिक्षुक मुक्त बनाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है, जिसके लिए रेस्क्यू टीम गठित किए हैं. शनिवार को जब रेस्क्यू टीम सर्राफा बाजार क्षेत्र में पहुंची और भिक्षावृत्ति करने वाले मांगीलाल का रेस्क्यू किया, जब उसकी संपत्ति और काम-धंधे का खुलासा हुआ. पूछताछ में मांगीलाल ने बताया कि उसके पास शहर के अलग-अलग इलाकों में तीन पक्के मकान हैं।
जानिए इंदौर की अन्य महत्वपूर्ण ख़बरें : कड़ाके की ठंड, GBS का अलर्ट, दूषित जल पर HC सख्त –
1. मौसम: कड़ाके की ठंड और बारिश का अलर्ट
- इंदौर में ठंड का प्रकोप जारी है। कल रात का तापमान 8.4°C दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2 डिग्री कम है।
- नया सिस्टम: मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय हो रहा है, जिससे 23 और 24 जनवरी को इंदौर सहित मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में मावठे की बारिश हो सकती है।
- कोहरा: सुबह के समय शहर में हल्का कोहरा देखा जा रहा है और ठंडी हवाओं के कारण दिन के तापमान में भी गिरावट आई है।
2. प्रशासनिक और कोर्ट की खबरें
- भागीरथपुरा दूषित जल मामला: इस मामले में हाई कोर्ट ने सख्ती दिखाई है। कोर्ट ने सरकार से पूछा है कि आदेशों की निगरानी कैसे हो रही है और सेवानिवृत्त जज से जांच कराने की मांग पर भी विचार किया जा रहा है। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि डायरिया के मामलों में अब तेजी से कमी आ रही है।
- करोड़पति भिखारी पर कार्रवाई: इंदौर के सराफा इलाके में भीख मांगने वाले मांगीलाल के पास करोड़ों की संपत्ति और तीन पक्के मकान होने का खुलासा हुआ है। प्रशासन अब उनकी आय के स्रोतों की जांच कर रहा है और उन पर प्रतिबंधात्मक धाराओं में कार्रवाई की तैयारी है।
- MPPSC इंटरव्यू: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने 2026 के लिए एक व्यस्त कैलेंडर जारी किया है। 27 जनवरी से 1,832 मेडिकल ऑफिसर पदों के लिए इंटरव्यू शुरू होंगे।
3. अपराध और सुरक्षा
- संजय कालरा की गिरफ्तारी: पुलिस अधिकारियों को महंगे गिफ्ट देकर ठगने वाले संजय कालरा को गिरफ्तार कर लिया गया है। उस पर लग्जरी कारों की हेराफेरी का आरोप है।
- हादसा: इंदौर के निरंजनपुर इलाके में एक तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 7 वर्षीय मासूम की मौत हो गई।
- लोकायुक्त निरीक्षक के बेटे के साथ हादसा: इंदौर लोकायुक्त में पदस्थ एक निरीक्षक के 4 वर्षीय बेटे की लोडिंग वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई।
4. अन्य महत्वपूर्ण अपडेट्स
- गिद्धों की वापसी: देवगुराड़िया क्षेत्र में लुप्तप्राय इजिप्शियन गिद्धों (Egyptian Vultures) की संख्या में बढ़ोतरी देखी गई है, जो पर्यावरण के लिहाज से एक सकारात्मक खबर है।
- स्वास्थ्य अलर्ट: शहर के अस्पतालों में GBS (Guillain-Barré Syndrome) के 11 मरीज भर्ती हैं, जिनमें से दो बच्चे वेंटिलेटर पर हैं। स्वास्थ्य विभाग ने इसे लेकर अलर्ट जारी किया है।
विशेष समाचार: ‘सशक्त एवं समृद्ध छत्तीसगढ़’ की झलक के साथ साल 2026 का कैलेंडर जारी

More Stories
Chhattisgarh IAS Transfer March 2026 : छत्तीसगढ़ में 2 IAS अफसरों का तबादला, मंत्रालय ने देर शाम जारी की सूची
108 Naxals Surrender : नक्सलवाद का आर्थिक पतन सरेंडर करने वाले नक्सलियों ने पुलिस को सौंपा 1 किलो सोना, करोड़ों की लेवी जब्त
PM Modi : पीएम मोदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला’ ‘मिडिल ईस्ट संकट पर राजनीति कर देश में भय फैला रही है पार्टी’