Naxalite Encounter : बीजापुर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़, 2 नक्सली ढेर, इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह से ही जिला पुलिस बल, डीआरजी और अन्य सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम जंगल क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान पर निकली हुई थी। इसी दौरान जंगल के अंदर पहले से घात लगाए बैठे नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने भी मोर्चा संभालते हुए फायरिंग की, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।

बताया जा रहा है कि मुठभेड़ के दौरान दो नक्सली मारे गए हैं। घटनास्थल से एके-47 जैसे अत्याधुनिक हथियार भी बरामद किए गए हैं, जिससे यह संकेत मिल रहा है कि इलाके में नक्सलियों की मजबूत मौजूदगी थी। सूत्रों के मुताबिक, मुठभेड़ स्थल के आसपास नक्सली लीडर पापाराव के साथ बड़ी संख्या में नक्सलियों के छिपे होने की सूचना भी सुरक्षाबलों को मिली है, हालांकि इस संबंध में अभी कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

इलाके में हालात को देखते हुए सुरक्षाबलों ने पूरे क्षेत्र को घेर लिया है और सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है। जंगल में रुक-रुक कर फायरिंग की आवाजें सुनाई दे रही हैं, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि कुछ नक्सली अब भी आसपास छिपे हो सकते हैं। सुरक्षाबल किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह सतर्क हैं।
About The Author
Anil Dewangan
“प्रशासन और जनता के बीच का सेतु”
चॉइस एवं सामान्य सेवा सुविधाओं के माध्यम से जनसेवा ही मेरा मुख्य आधार है। एक वकील, संपादक और लेखक के रूप में मेरी भूमिका लाभार्जन के लिए नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और व्यवस्था को मजबूत करने के लिए है।

More Stories
CG News : छत्तीसगढ़ में मानव तस्करी सिंडिकेट का भंडाफोड़, महिला समेत 5 गिरफ्तार
CG News : बिलासपुर केंद्रीय जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल, बंदी से बातचीत का वीडियो वायरल
CG News : 13 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति निरस्त, समय पर कार्यभार नहीं संभालने पर हुई कार्रवाई