RAIPUR NEWS : रायपुर। भारत गणराज्य के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लालबहादुर शास्त्री की 60वीं पुण्यतिथि पर रायपुर नगर पालिक निगम के संस्कृति विभाग के तत्वावधान में जी.ई. रोड स्थित शास्त्री चौक पर उनकी प्रतिमा के समक्ष सादर पुष्पांजलि अर्पित की गई। नगर निगम जोन क्रमांक–4 के सहयोग से आयोजित संक्षिप्त कार्यक्रम में महापौर मीनल चौबे ने समस्त नगरवासियों की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री को नमन किया।
CG NEWS : 5 लाख मिलने के बाद बढ़ा लालच, 25 लाख दहेज की मांग पर बहू को घर से निकाला
इस अवसर पर रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी, संस्कृति विभाग अध्यक्ष अमर गिदवानी, एमआईसी सदस्य अवतार भारती बागल, संतोष सीमा साहू, खेमकुमार सेन, जोन–4 कमिश्नर अरुण ध्रुव सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और नागरिक उपस्थित रहे।
वहीं दूसरी ओर, राजधानी रायपुर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में एक और सनसनीखेज आत्महत्या का मामला सामने आया है। न्यू राजेंद्र नगर स्थित डॉल्फिन कॉलोनी में 27 वर्षीय युवक असलम अंसारी, निवासी रीवा (मध्यप्रदेश) ने एक इमारत की 8वीं मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। उल्लेखनीय है कि राजेंद्र नगर इलाके में एक सप्ताह के भीतर यह आत्महत्या का दूसरा मामला है।
इधर नगर निगम की कार्रवाई
नगर पालिक निगम रायपुर के स्वास्थ्य विभाग ने डेयरी में गंदगी और प्रदूषण की जनशिकायत पर त्वरित कार्रवाई की है। आयुक्त विश्वदीप के आदेश और स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तृप्ति पाणीग्रही व जोन–2 कमिश्नर डॉ. आर.के. डोंगरे के निर्देश पर जोन–2 स्वास्थ्य अधिकारी रवि लवनिया के नेतृत्व में टीम ने रमण मंदिर वार्ड क्रमांक 12 अंतर्गत फाफाडीह क्षेत्र में संचालित महामाया डेयरी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्वच्छता मानकों की जांच की गई और आवश्यक निर्देश दिए गए।
About The Author
Anil Dewangan
“प्रशासन और जनता के बीच का सेतु”
चॉइस एवं सामान्य सेवा सुविधाओं के माध्यम से जनसेवा ही मेरा मुख्य आधार है। एक वकील, संपादक और लेखक के रूप में मेरी भूमिका लाभार्जन के लिए नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और व्यवस्था को मजबूत करने के लिए है।

More Stories
OBC आयोग अध्यक्ष का छत्तीसगढ़ दौरा’ CM और राज्यपाल से मुलाकात, प्रमुख मुद्दों पर होगी चर्चा
CG NEWS : दंतेवाड़ा में बड़ी कार्रवाई’ सीआरपीएफ और पुलिस की संयुक्त टीम ने नक्सलियों का विस्फोटक जखीरा किया बरामद
CG NEWS : पुलिसकर्मियों को चोर समझ बैठे ग्रामीण, छत्तीसगढ़ पुलिस टीम पर हमला, एक आरक्षी गंभीर रूप से घायल