Misuse Of Government Schemes : धमतरी। महतारी वंदन योजना में फर्जीवाड़े का एक मामला सामने आया है, जहां पति के जीवित रहते महिला द्वारा स्वयं को विधवा बताकर योजना का लाभ लेने का आरोप लगा है। इस मामले में पति ने कलेक्टर से शिकायत कर संबंधित महिला के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोरर, कांकेर में पदस्थ स्वास्थ्य कर्मचारी राजेंद्र सिन्हा ने कलेक्टर जनदर्शन में आवेदन सौंपते हुए बताया कि उनकी पत्नी टिकरापारा की निवासी है और पिछले 12 से 13 वर्षों से अपने मायके में रह रही है। इस दौरान पत्नी ने स्वयं को विधवा दर्शाकर महतारी वंदन योजना का लाभ लेना शुरू कर दिया।

आवेदन में राजेंद्र सिन्हा ने आरोप लगाया कि उनकी पत्नी ने गलत जानकारी देकर शासकीय योजना का लाभ प्राप्त किया है, जो नियमों के विरुद्ध है। उन्होंने प्रशासन से पूरे मामले की जांच कर दोषी पाए जाने पर महिला के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और योजना का लाभ तत्काल निरस्त करने की मांग की है।


More Stories
CG NEWS : दंतेवाड़ा में बड़ी कार्रवाई’ सीआरपीएफ और पुलिस की संयुक्त टीम ने नक्सलियों का विस्फोटक जखीरा किया बरामद
CG NEWS : पुलिसकर्मियों को चोर समझ बैठे ग्रामीण, छत्तीसगढ़ पुलिस टीम पर हमला, एक आरक्षी गंभीर रूप से घायल
CG NEWS : गैस सिलेंडर ब्लास्ट से मचा हड़कंप, SECL के डिप्टी मैनेजर की दर्दनाक मौत