पेंड्रा- गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार, यह भीषण सड़क हादसा पेंड्रा के गौरेला थाना क्षेत्र में हुआ। यहां एक तेज रफ़्तार बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। इस हादसे में बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।
रायपुर : मां और बेटी की हत्या, घर अंदर में मिली 2 लाशें
हादसे की सूचना मिलते ही गौरेला पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायल युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। वहीं पुलिस की टीम ने तीनों मृतकों के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमर्टम के लिए भेज दिया है। बता दें कि छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ समय से सड़क हादसों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। प्रदेश के अलग-अलग जिलों में आए दिन हो रहे सड़क हादसों में कई लोग अपनी जान गंवा रहे हैं, तो कई लोग गंभीर रूप से घायल हो रहे हैं। लगातार हो रहे सड़क हादसों के चलते लोगों के मन में भी डर बैठ गया है।

More Stories
CG NEWS : जनगणना-2027 के लिए प्रशासनिक तैयारी तेज, कई स्तरों पर जनगणना अधिकारियों की हुई नियुक्ति
प्रसिद्ध पंडवानी गायिका Teejan Bai की तबीयत बिगड़ी, रायपुर एम्स के आईसीयू में भर्ती
Chhattisgarh Bijli Bill Yojana 2026 : मुख्यमंत्री साय की बड़ी सौगात, ‘बिजली बिल भुगतान समाधान योजना’ शुरू; 29 लाख उपभोक्ताओं का 75% बिल होगा माफ