रायगढ़- जिले में इस बार गाय चोरी का मामला सामने आया है। जिसमें एक ही रात में अज्ञात चोरों ने 3 देशी जर्सी गाय की चोरी कर फरार हो गए। घटना का CCTV फुटेज सामने आया है। जिसमें गाय को गाड़ी में ठूस कर ले जाते नजर आ रहे है।
बाइक से गिरे 3 लोगों की मौत, पेंड्रा में हुआ बड़ा हादसा
मामला कापू थाना क्षेत्र का है। सतगुरु होटल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरी की घटना रिकॉर्ड हो गई। जिसमें रात करीब 1 बजकर 56 मिनट में एक सफेद रंग की टाटा सूमो वाहन वहां पहुंची। उसमें 3 अज्ञात शख्स उतरकर गाय को गाड़ी में डालकर बंधनपुर-धरमजयगढ़ की ओर भाग गए।
10 से 15 मिनट के अंतराल में 3 मवेशियों को उन्होंने एक-एक कर चोरी किया और गाड़ी में ठूस कर ले गए। घटना के बाद मामले में पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश जारी है।

More Stories
छत्तीसगढ़ शराब घोटाला’ EOW की बड़ी कार्रवाई, अनवर ढेबर के करीबियों के तीन ठिकानों पर छापेमारी, दस्तावेज मिलने का दावा
CG NEWS : मामूली विवाद में खूनी खेल, धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर युवक की हत्या
CG NEWS : बाबाधाम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी’ रेलवे चलाएगा श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन, जानें रूट, स्टॉपेज और पूरा शेड्यूल