गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के Udanti Sitanadi Tiger Reserve के सीतानदी (कोर) रेंज अंतर्गत घुरवाड़ क्षेत्र में वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 22 लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी कथित रूप से वन भूमि पर अतिक्रमण का प्रयास कर रहे थे और वन्यप्राणियों के प्राकृतिक आवास को नुकसान पहुंचा रहे थे।
वन विभाग की टीम ने शुक्रवार सुबह मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और सभी आरोपियों को हिरासत में ले लिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी जंगल क्षेत्र में अवैध कब्जा करने की कोशिश कर रहे थे, जिससे पर्यावरण और वन्यजीवों पर गंभीर असर पड़ सकता था।
विभाग के अनुसार, तमोरा बीट के कक्ष क्रमांक 95 और 96 के आरक्षित वन क्षेत्र में आरोपियों द्वारा हरे-भरे पेड़ों को काटकर जमीन को खेती योग्य बनाने की कोशिश की जा रही थी। यह गतिविधि वन संरक्षण नियमों का उल्लंघन है।
गौरतलब है कि वन भूमि पर अतिक्रमण के खिलाफ विभाग लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है। हाल ही में महासमुंद जिले में भी 94 हेक्टेयर वन भूमि से अवैध कब्जा हटाते हुए 52 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।
इसके अलावा धमतरी जिले में भी दक्षिण सिंगपुर परिक्षेत्र के पालगांव गोंदलानाल क्षेत्र में वन विभाग द्वारा बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई थी।
वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जंगल और वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

More Stories
Annapurna Grain ATM : छत्तीसगढ़ के इस जिले में जल्द शुरू होगा ‘अन्नपूर्णा’ ग्रेन एटीएम, अब मशीन से मिलेगा राशन, जानिए कैसे करेगा काम
CG Rain Update : अगले 4 दिन छत्तीसगढ़ पर मेहरबान रहेगा मानसून, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
CG NEWS : बिलासपुर चोरी मामले में बड़ा खुलासा’ 5 करोड़ की चोरी की खबर निकली अफवाह, तीन नाबालिग अभिरक्षा में’ नकदी और जेवर बरामद