Horoscope मेष राशि – आज के दिन नौकरी में बदलाव के साथ तरक्की के अवसर मिल सकते हैं. क्रोध के अतिरेक से बचें. बड़े फैसले आपको बाद में दिक्कत में डाल सकते हैं. आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा. इसिलए शांत रहकर काम करें.
वृष राशि – आज के दिन तरक्की के अवसर मिलने वाले हैं. मन प्रसन्न रहेगा, लेकिन आपकी लवलाइफ में आज परेशानी रहेगी. नौकरी में बदलाव के योग बन रहे हैं. कोई भी काम आत्मविश्वास के साथ करें. आय में वृद्धि होगी.
कर्क राशि – आज के दिन किसी मित्र के सहयोग मिलेगा, जिससे आपको कारोबार में लाभ मिलने वाला है. मन परेशान हो सकता है, लेकिन आपको अपना काम अच्छे से करना है. नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है, इसलिए अलर्ट रहें.
मिथुन राशि – आज के दिन नौकरी में अफसरों का सहयोग तो मिलेगा, परंतु नौकरी में बदलाव होगा. इस समय ऑफिस में और पर्सनल लाइफ में ईगो को बाहर रखना है. बातचीत में संयत रखें. परिश्रम अधिक रहेगा.
सिंह राशि – आज के दिन आर्थिक फैसले लेते समय खास ध्यान रखें. हेल्थ से लेकर पर्सनल लाइफ में कुछ समस्याएं आ सकती हैं. आपको अपने परिवार का साथ मिलेगा. कारोबार के लिए विदेश यात्रा से आपको लाभ मिल सकता है. पिता की सेहत का ध्यान रखें.
कन्या राशि – आज के दिन कारोबार में जो भी बदलाव हो रहे हैं, उन्हें आपको अपनाना होगा. अच्छी खबर मिल सकती है, लेकिन आपको आत्मसंयम बनाएं रखना होगा. परिवार व मित्रों का सहयोग मिलेगा. बेकार के क्रोध से बचें.
तुला राशि – आज के दिन कारोबार में वृद्धि होने वाली है. मन प्रसन्न रहेगा, लवलाइफ रोमांटिक रहेगी. मित्रों का सहयोग भी मिल सकता है. पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा.
वृश्चिक राशि – आज के दिन कारोबार का विस्तार होने वाला है. धैर्यशीलता बनाए रखने का प्रयास करें. ऑफिस में ऐसा मौका मिलेगा, जिसमें आप अपनी काबिलियत साबित कर सकते हैं. परिवार का साथ मिलेगा.
धनु राशि – आज के दिन पिता का साथ मिलने वाला है. इस समय चंद्रमा की स्थिति अच्छी रहेगी, मन में उतार-चढ़ाव भी हो सकते हैं. खर्चों में वृद्धि होगी, इसलिए अपना बजट बनाकर रखें. माता की सेहत का ध्यान रखें.
मकर राशि – आज के दिन रोमांस के सितारे मजबूत हैं. यह समय आर्ट में अच्छा रहेगा, आपको नए काम मिल सकते हैं. अपको अपनी सेहत पर ध्यान देना होगा. नौकरी में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है.
कुंभ राशि – आज के दिन भवन के रख-रखाव तथा साज-सज्जा के कार्यों पर खर्च बढ़ेंगे. घर में धार्मिक कार्य हो सकते हैं, जिसके लिए आपको पैसा देना पड़ सकता है. शैक्षिक कार्यों में आपको समस्याएं आ सकती हैं.
मीन राशि – आज के दिन परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं. लाइफ में एक के साथ एक कई समस्याएं आ सकती है, इसलिए थोड़ा सावधान रहें. पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा.

More Stories
13 September 2026 Horoscope : भाद्रपद के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि आज, जानिए अपना राशिफल
CG Weather News : छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिनों तक बारिश का दौर, 12 और 13 सितंबर को यलो अलर्ट; जानिए मौसम का पूरा अपडेट
12 September 2026 Rashifal : भाद्रपद के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि आज, जानिए अपना राशिफल