देश में इस बार उम्मीद से कहीं ज्यादा गर्मी पड़ने वाली है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, इस साल देश के नॉर्थ-वेस्ट राज्यों यानी हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, दिल्ली में हीटवेव (लू) के दिनों की संख्या दोगुनी होने की आशंका है।
भारत के लिए साल 2024 सबसे ज्यादा गर्म सालों में से एक रहा था। बीते साल देश में 554 दिन हीटवेव का असर रहा था। आमतौर पर अप्रैल से जून के महीनों में लगातार 5-6 दिन लू चलती है, लेकिन इस बार पखवाड़े भर ऐसे कई दौर आ सकते हैं।
हालांकि, मौसम विभाग ने यह जानकारी नहीं दी कि इस साल हीटवेव का असर कितने दिन रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगर हीटवेव के दिनों की संख्या दोगुनी होती है तो 2025 अब तक का सबसे गर्म साल होगा। ऐसे में पारा सामान्य से 5 डिग्री या इससे भी ज्यादा रह सकता है।

More Stories
Raipur Police Commissionerate 27 June 2026 मरीन ड्राइव और डगनिया में रफ्तार का कहर: कार और बाइक चालकों ने राहगीरों को रौंदा, एक्टिवा सवार पूरा परिवार घायल
Raipur Police Commissionerate 24 June 2026: ‘कंटेनर’ और ‘लैपटॉप’ उड़ाने वाले अज्ञात चोरों सहित अवैध शराब परोसने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार
Raipur Police Commissionerate 23 June 2026: सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और अवैध अहाता चलाने वालों पर चला हंटर, आबकारी व मारपीट की धाराओं में कई गिरफ्तार