वक्फ संशोधन विधेयक पर कांग्रेस के रुख से आहत केरल के एक स्थानीय कांग्रेस नेता ने शुक्रवार को पार्टी छोड़ दी।
इडुक्की जिला कांग्रेस कमेटी (डीसीसी) के महासचिव बेनी पेरुवंतनम ने ईसाई अल्पसंख्यक की उपेक्षा करने और मुनंबम मुद्दे पर मुस्लिम समर्थक रुख अपनाने का आरोप लगाते हुए पार्टी से इस्तीफा दिया।
बेनी ने कहा कि कांग्रेस ने वर्षों तक ईसाई अल्पसंख्यक समुदाय की उपेक्षा की है, जबकि केवल मुसलमानों का तुष्टीकरण किया है। इसके विरोध में, मैं कांग्रेस से इस्तीफा दे रहा हूं। इस मुद्दे को पार्टी फोरम पर उठाया था और बदलाव का आग्रह किया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
बिल को मिली संसद की मंजूरी
जानकारी दें कि वक्फ संशोधन अधिनियम गुरुवार देर रात राज्य सभा से पारित हो गया। इस बिल के पक्ष में 128 वोट पड़े। वहीं, 95 सांसदों ने इसके विरोध में मतदान किया। इससे एक दिन पहले लोकसभा में भी इस बिल को पेश किया गया था।
बुधवार को लोकसभा में करीब 13 घंटों से अधिक की चर्चा के बाद इस बिल को हरी झंडी में मिल गई। इस बिल के पक्ष में 288 वोट मिले। वहीं, बिल के विरोध में 232 सांसदों ने वोट किया। अब यह बिल कानून बनने से केवल एक कदम दूर है। राष्ट्रपति की मंजूरी मिलने के बाद ये कानून बन जाएगा।

More Stories
Chhattisgarh Waste Management Law : शादी-बर्थडे का बदला ‘स्कोरकार्ड’, 1 अप्रैल से बदलेंगे पार्टी के नियम, मेहमानों की गिनती पर निगम की नजर
Chaitra Navratri Saptami : दुखों का नाश करेंगी ‘मां कालरात्रि’, जानें शुभ मुहूर्त और संकट टालने वाली आरती
छत्तीसगढ़ में वन्यजीवों पर संकट : 3 साल में 38 हाथियों और 9 बाघों की मौत, विधानसभा में गूंजा मुद्दा