रायपुर: बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर ऐश्वर्या पंडित और उनके परिजनों के खिलाफ मुजगहन थाना पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज किया है। कोर्ट के आदेश पर यह एफआईआर दर्ज की गई, जिसमें 11 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर और अन्य घरेलू सामान की चोरी का आरोप लगाया गया है।
शिकायतकर्ता तपन दास के अनुसार, उनकी पत्नी ऐश्वर्या पंडित अपने मायके जाने की जिद को लेकर घर में विवाद कर रही थीं। 1 सितंबर 2023 को जब तपन अपने गांव गरियाबंद गए हुए थे, तब ऐश्वर्या अपने मायके वालों के साथ आईं और किराए के मकान का ताला तोड़कर जेवर व अन्य सामान लेकर चली गईं।
पुलिस ने कहा- पारिवारिक मामला
तपन ने इस संबंध में मुजगहन थाने में शिकायत दर्ज कराने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने इसे पारिवारिक विवाद बताते हुए कोर्ट जाने की सलाह दी। इसके बाद उन्होंने न्यायालय में परिवाद दायर किया।
कोर्ट के आदेश पर एफआईआर दर्ज
न्यायिक दंडाधिकारी आकांक्षा बेक की अदालत ने मामले को गंभीर मानते हुए पुलिस को ऐश्वर्या पंडित और उनके परिजनों के खिलाफ चोरी का केस दर्ज करने का आदेश दिया।

More Stories
CG BREAKING : परिवहन आरक्षक भर्ती परीक्षा (TDC26) का परिणाम जारी, अंतिम उत्तर भी घोषित
CG NEWS : महुआ पेड़ के नीचे सजी मुख्यमंत्री की चौपाल’ तेंदूपत्ता संग्राहकों से CM Sai’ का सीधा संवाद, समस्याओं के समाधान के दिए निर्देश
CG NEWS : निजी स्कूलों की मनमानी पर सख्ती’ छत्तीसगढ़ में बनी निगरानी और जांच समितियां, अभिभावकों को मिलेगी राहत