नई दिल्ली/श्रीनगर।’ जम्मू-कश्मीर के सांबा सेक्टर में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान महिला जवानों ने भी पाकिस्तान के खिलाफ मोर्चा संभाला था। यह जानकारी BSF के DIG एस.एस. मंड ने दी।
उन्होंने बताया- 8 मई की रात BSF ने पाकिस्तान से आ रहे 45-50 आतंकियों को भारत में घुसने से रोका। BSF के जवान पहले से अलर्ट थे। जैसे ही हमने आतंकियों को मूव करते देखा, हमने फौरन भारी फायरिंग शुरू कर दी।
कांग्रेस का हमला: भाजपा ने किया सिंदूर का सौदा, विदेश मंत्री पर गंभीर आरोप
हमने उनके बंकरों को तबाह किया और उनकी फायर पावर कमजोर कर दी। महज डेढ़ घंटे में हमने उन्हें पीछे हटने पर मजबूर कर दिया। पाकिस्तान की तरफ से सीजफायर उल्लंघन का BSF ने मोर्टार से सटीक जवाब दिया। हमारे अफसर खुद फॉरवर्ड पोस्ट पर जवानों के साथ मौजूद थे, जिससे उनका हौसला और आत्मविश्वास दोनों ऊंचा रहा।
अगर दुश्मन ने दोबारा कोई हरकत की, तो हम 10 गुना ताकत से जवाब देंगे। हमारी महिला सैनिकों ने भी पूरी बहादुरी से अपनी ड्यूटी निभाई। हमें उन पर गर्व है।
वहीं, कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने बुधवार को पहलगाम अटैक को लेकर सरकार से सवाल किए। जयराम ने पूछा कि, पहलगाम में आतंकी हमला करने वाले टेररिस्ट कहां हैं। वे अब तक पकड़े क्यों नहीं गए। पीएम मोदी सांसदों को विदेश भेज रहे हैं लेकिन आतंकियों को पकड़ने में नाकाम रहे हैं।

More Stories
Indian shooter Jaspal Rana Passes Away : भारतीय निशानेबाजी जगत को बड़ा झटका’ दिग्गज शूटर और कोच जसपाल राणा का निधन
BREAKING NEWS : दिल्ली के तुगलकाबाद में भीषण आग’ तीन की मौत, छह झुलसे; छत के रास्ते किया गया रेस्क्यू
Diesel’ बिक्री पर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला’ एक ग्राहक को 200 लीटर से ज्यादा नहीं मिलेगा ईंधन